बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को सांसद लखनलाल साहू और डाक्टर सलीम राज ने रिचार्ज किया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान लखनलाल साहू ने पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने योजनाओं की जानकारी को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।
भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को सांसद लखनलाल साहू ने संबोधित किया। बैठक के दौरान लखनलाल साहू ने पदाधिकारियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साहू ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एक एक व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए मोर्चा और पार्टी के अन्य संगठनों को मिलकर काम करना होगा। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। साथ ही सरकार के प्रति जनमानस में विश्वास को जगाना भी होगा।
बैठक को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज ने भी संबोधित किया। सलीम राज ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के मद्देनजर सामाजिक और आर्थिक स्तर पर लगातार काम कर रही है। केन्द्र की स्कील डेव्लेपमेंट, रोशनी योजना समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने भी लगा है। लेकिन योजनाओं की जानकारी अभी भी अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंची है। इसके लिए हमें मिलजुलकर प्रयास करना होगा।
बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती ने जिले में अब तक के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री डिम्पल सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, हज कमेटी अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन, मुर्तुजा वनक, यास्मीन बेगम, मिर्जा शाहिद बेग विशेष रूप से मौजूद थे।
इसके अलावा सल्लामुद्दीन अशरफी, रियाज अशरफी, वासिल अली, गुरूभेज सिंह चाॅवला, शकील अहमद, गुलशेर अली, फैजान अहमद, मकबूल अली, नाजिम अली, यासीन मेमन, मो.मुस्ताक, साबिर अली, अशरफ कुरैशी, वालिया, कमलजीत अजमानी, डाॅ.सबा सम्स, नसीबा कुरैशी, अनम बानो, हसीना बानो, नाजमीन परवीन, शकीला बानो, शकील अहमद, अलीम भाई, निजाम बक्शी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।