पहले किया गुमराह..पूछताछ के बाद टूटा..बताया ..पत्नी का हत्यारा..बच्चों से छीना मां का साया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– कोतवाली पुलिस ने खोजबीन के साथ हत्या के आरोपी टीकरापारा निवासी मोहन राजगीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान तथ्य सामने आया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का हत्या चरित्र शंका के कारण किया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दो नाबालिग बालिकाओं के सिर से मां का साया भी छीन लिया है।एडिश्नल एसपी रोहित झा  ने बताया कि रेलवे महाराष्ट्र मंडल के पास टिकरापारा निवासी मोहन राजगीर ने थाना पहुंचकर बताया पत्नी अंजलि राजगीर की आकस्मिक मृत्यु की जानकारी दिया। सूचना के बाद मामले को जांच पड़ताल में लिया गया। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। थानेदार ने मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस कप्तान से साझा किया।
 
               रोहित झा ने बताया कि सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने परिजनों से बारीकी से पूछताछ किया। जांच पड़ताल के दौरान मामला सामने आया कि पति मोहन राजगीर ने पत्नी अंजलि के साथ 8 दिसम्बर की रात्रि जमकर मारपीट किया था। इसके बाद मोहन राजगीर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पहले तो संदेही ने गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहन राजगीर ने सच उगलना शुरू कर दिया। 
 
            पुलिस को आरोपी मोहन राजगीर ने बताया कि दोनों के बीच में घूमने फिरने को लेकर वाद विवाद हो गया। क्रोध में आकर लात घुसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। पत्नी के सिर और सीने में गंभीर चोट पहुंची। मारपीट के दौरान अंजलि का सिर दीवार से टकरा गया। इसके बाद वह उल्टी करने लगी। चार पांच बार उल्टी के बाद अंजलि की मौत हो गयी।
TAGGED: , ,
close