5 साल बाद मिली गुम लड़की..दामाद,बेटी और बच्चे को देख छलछला गयी माता पिती की आंखें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने साल 2017 में घर से गायब लड़की को पतासाजी के बाद औडिशा से बरमाद किया है। पांच साल पहले गुम लड़की को जब बरामद कर उसके माता पिता के सामने पेश किया किया तो सबकी आंखे छलछला गयी। सभी ने इस दौरान पुलिस की भूमिका को जमकर सराहा।
 
 
        चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि पांच साल पहले रहंगी निवासी दुर्गा साहू 31 जनवरी 2017 को घऱ से निकली। घर से जाते समय बताया कि वह बैंक जा रही है। घर वापस नहीं होने पर दुर्गा का पिता बंशीलाल ने चकरभाठा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।
 
                लम्बी पूछताछ और पतासाजी के दौरान चकरभाठा पुलिस को जानकारी मिली कि पांच साल पहले गायब दुर्गा साहू जांजगीर निवासी अपने प्रेमी के साथ ओडिशा भाग गयी है। उसने ग्रंथ सहेष नामक लड़का से बरगढ़ उड़ीसा स्थित मंदिर में विवाह कर लिया है। बरगढ़  ही अपने पति के साथ रोजी मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है।
 
              जानकारी के बाद चकरभाठा पुलिस टीम बरगढ़ पहुंची। काफी पूछताछ के बाद दुर्गा साहू को बरामद किया गया। मनोज नायक ने बताया कि दोनो की एक संतान है। दोनो अपने बच्चे के साथ  हंसी खुशी से जीवन जी रहे है। 
 
                     बावजूद इसके पुलिस ने दोनो को अपने संरक्षण में लिया। दुर्गा साहू के माता पिता के सामने पेश किया गया। अपनी बेटी को देखकर दुर्गा के माता पिता की आंखे छलछला गयी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
Share This Article
close