रायपुर में मिली गायब नाबालिग लड़की ..अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार…तोरवा पुलिस की 3 दिनों में 3 बड़ी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने एक 17 साल की नाबालिग को बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने लड़की की बरामदगी के साथ आरोपी को भी धर दबोचा है। तोरवा थानेदार ने बताया कि मामले में कार्रवाई गुम लड़की के माता पिता की शिकायत पर की गयी। 
 
                  तोरवा थानेदार ने बताया कि एक दिन पहले पुराना पावर हाउस चौक निवासी पतिन पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उनकी नाबालिग लड़की घर से अचानक गायब हो गयी है।  पुलिस ने गुम लड़की की माता पिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान को अवगत कराया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन गुम लड़की की तलाश शुरू हुई। कुछ घंटों के सफल प्रयास के बाद जानकारी मिली कि लड़की का अपहरण किया गया है। लड़की इस समय रायपुर में आरोपी के साथ है।
 
                  पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम को तत्काल रायपुर रवाना किया गया। आरोपी को रायपुर के रामनगर क्षेत्र से आरोपी के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 366 376 के तहत गिरफ्तर कर अग्रिम कार्रवाई की गयी।
 
        तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस ने नाबालिग बालिकों को सकुशल बरामद किया है। रायपुर से बरामद लड़की समेत सभी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
 
           कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक रमेश शर्मा, अविनाश कश्यप,सत्य पाटले की सराहनीय भूमिका रही।
close