कोरोना बेकाबू, विधायक ने मुख्यमंत्री से की मांग बिलासपुर में भी हो लॉकडाउन

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। कोरोना ने शनिवार को एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिलासपुर जिले में 897 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं 8 लोगों ने अपनी जान गवा दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर यह है कि 5 से 7 साल के बच्चे भी अब चपेट में आने लगे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 28 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। एक ही दिन में तकरीबन 900 मरीज मिलने से अब लॉकडाउन की मांग बढ़ने लगी है। क्योंकि संक्रमण रोकने के लिए अब एक मात्र यही रास्ता दिख रहा है। कोरोनावायरस काल में पहली दफा 1 दिन में इतनी मरीज मिले हैं। जिले में शनिवार को 900 से अधिक संक्रमितो की पुष्टि हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगर विधायक शैलेश पांडे ने बिलासपुर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की और बिलासपुर की जनता की तरफ से आ रही लॉकडाउन की मांग को रखा। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को लॉकडाउन के लिए पूर्व में ही निर्देशित किया हुआ है। बिलासपुर विधायक ने कलेक्टर डॉ सारांश मित्र से भी इस विषय में चर्चा की। कलेक्टर ने भी अपनी जानकारी और वर्तमान स्थिति के बारे में उन्हें बताया। कलेक्टर ने विधायक से कहा कि स्थिति को देखकर लॉकडाउन किया जाएगा। इस पर विधायक ने कहा कि शहर के सभी वर्गों और परिस्थिति को देखकर जल्द फैसला लिया जाए। नगर विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से भी हालातों पर चर्चा की और रेमडीसीविर इंजेक्शन की कमी से अवगत कराया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close