विधायक ने दिया 19 लाख..बनेगी सड़क,शेड का होगा निर्माण..छात्राओं में किया सायकल वितरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—(रियाज अशरफी)-बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने रानीगांव में 19 लाख रूपये सड़क और सायकल स्टैण्ड शेड निर्माण के लिए दिया। इसके पहले विधायक ने सड़क और शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। रजनीश सिंह ने इस दौरान छात्राओं के बीच सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं के बीच सायकल का भी वितरण किया।  
                                        बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने रानीगांव ग्राम पंचायत में सड़क और सायकल स्टैण्ड शेड निर्माण का भूमि पूजन किया। भूमिपूजन के बाद रजनीश सिंह ने बताया कि 19 लाख की लागत से सीसी रोड और शेड निर्माण का कार्य किया जाएगा। 
              रजनीश सिंह ने हाई स्कूल 9 वी कक्षा की लड़कियों के बीच सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिलका  वितरण किया। उन्होने कहा कि सभी बच्चे मन लगा कर पढ़ाई करें। लक्ष्य तय कर ले कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है। प्रशासनिक अधिकारी या राजनेता बनकर देश की सेवा करना है। रजनीश ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा शासकीय स्कूल से ही हुई है। इस दौरान विधायक ने स्कूल की अन्य समस्या और मांग को भी बहुत जल्द पूरा करने का वादा किया।
          कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक राम देवांगन, भाजपा मण्डल महामंत्री रामनिवास शर्मा, अनिल पाण्डेय, सरपंच श्रवण गहवई , श्रीमती भावना शुक्ला, दिलहरण साहू,मनीष कौशिक,दिनेश सिंह,सतीश धीवर, गोविंदा साहू, रामकिशोर देवांगन, जगन्नाथ देवांगन, विक्रांत कोरी, सहित ग्रामवासी और स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे।
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close