पुलिस कार्यक्रम में भड़के विधायक… कहा..रेट लिस्ट भी टांग दें..जनता को पता भी चले कितने में होगा काम.. गृहमंत्री के हस्तक्षेप से शांत हुए शैलेष

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—पुलिस सेवा नहीं..बल्कि मजबूरी का फायदा उठा रही है। रात रात भर वसूली..और गरीबों को परेशान कर रही है। कुरकेरे वाला यदि गलती करे तो जूलुस निकालने की तैयारी करती है। बड़ा आदमी अपराध करे तो मुंह भी नहीं खोलती। जनता पुलिस की वसूली वाजी से परेशान है। कोई काम बिना रूपयों के नहीं करती। यदि ऐसा ही है तो हर पुलिस स्टेशन में काम का रेट लिस्ट टांग दिया जाए। ताकि जनता को भी पता चला के कौन सा काम कितने रूपयों में होता है। इसके बाद वह व्यवस्था कर सके। यह बातें आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के वर्चुअल कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने तारबाहर थाना उद्घाटन के दौरान कही। इस मौके पर तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, आईजी , एसपी समेत पुलिस के सभी आलाधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              गृहमंत्री ने आज तारबाहर और सरकन्डा थाना उद्घाटन वर्चुअल के माध्यम से किया। तारबाहर थाना में विशेष कार्यक्रम को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित किया। इसके पहले नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने पुलिस गतिविधियों को लेकर अपने भाषण में जमकर खरी खोटी सुनाई। 

रेट लिस्ट लटका दें।

                  अपने भाषण में शैलेष पाण्डेय ने कहा कि पुलिस जनता का विश्वास खो चुकी है। जो रूपये नहीं दे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया जाता है। जो रूपए दे वह बड़ा अपराधी होकर भी बच जाता है। शैलेष पाण्डेय ने कहा कि वह रेत, कोयला, गुडाखू, या किसी प्रकारी का नम्बर दो काम नही करते हैं। ना ही इसे पसंद करता हूं। लेकिन सुनकर ठीक नहीं लगता कि किसी गरीब की शिकायत दर्ज नहीं किया जाता है। चूंकि वह रूपया नहीं देता है उसे ड़ांटकर भगा दिया जाता है। बेचारा पीडित जाए भी तो कहां जाए। पुलिस पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। इस विधायक ने पुलिस प्रशासन को नए भवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। बावजूद इसके पुलिस पर नगर विधायक ने निशाना साधते हुए कहा कि कैसी कार्रवाई होती है कि हुक्का बार शहर के बीचो बीच धड़ल्ले से चल रहे हैं और कोयला का अवैध कारोबार  फल फूल रहा है।

व्यापारियों पर निशाना..अपराधियों पर मेहरबानी

                   शैलेष पाण्डेय ने कहा कि रात को कोई लोड ट्रक आ जाए तो पुलिस वालों के कान खड़े हो जाते हैं। उनके अनुमति के बिना सभी कागजात दुरूस्त होकर भी व्यापारी सामान अनलोड नही कर सकता है। देर रात व्यापार विहार में एक व्यापारी बाहर से आया सामान उतरवा रहा था। यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसे भारी भरकम अलग से किराया देना होता। लेकिन पुलिस ने मौका पाते ही व्यापारी को रात भर थाना में बैठाकर रखा। लेन देन के बाद छोड़ा गया।

खून की आंसू रो रही जनता

                               यहां बिना रूपयों के कोई काम नहीं होता है। जिसने रूपए दिए उसका काम हो गया। शिकायत दर्ज कर ली जाती है। यदि कोई बड़ा आदमी दोषी है तो वह रूपए देकर बेदाग साबित हो जाता है। पुलिस जनता से विश्वास खो चुकी है। उसे बदलना होगा। इस विधायक ने पुलिस प्रशासन और अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होने कहा पुलिस तानाशाही की हद हो गयी है। बिलासपुर की जनता खून के आंसू रो रही है।

           गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने शैलेष पाण्डेय के आक्रोष को देख  पुलिस अधिकारियों की दिल की धड़कने बढ़ गयी। बीच में टोकते हुए ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मामला और आरोप दोनों ही गंभीर है। शैलेष पाण्ड्य शिकायतों को मेरे सामने रखें। समस्या का हल होगा। 

                  वर्चुअल  संबोधन में गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस संस्कृति को बदलने की जरूरत है। धीरे धीरे बदलाव होगा। पुलिस को संवेदनशील होना होगा। लोगों को न्याय भी दिलाना होगा। उम्मीद है कि बिलासपुर पुलिस ऐसा ही करेगी।

close