कश्मीर फाइल देखने का बाद भावुक हुए विधायक रजनीश.कहा..सत्तालोलुप दलों को माफ नहीं करेगा इतिहास..अपने ही देश में कश्मीरी बन गए रिफ्यूजी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर फाईल्स देखा। समर्थकों के साथ फिल्म देखने के बाद रजनीश सिंह ने बताया कि कश्मीरी पंडितों पर तत्कालीन सरकार की कमजोरी के साथ आतंकवादियों ने बहुत बड़ा नरसंहार को अंजाम दिया है। फिल्म के माध्यम से अब घिनौनी राजनीति करने वालों का सच सामने आ गया है।
 
                   बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने आज बहुचर्चित फ़िल्म द कश्मीर फाईल्स समर्थकों के साथ देखने पहुचे। फिल्म देखने के बाद विधायक रजनीश सिंह ने बताया कि फिल्म ने सच को सामने लाया है। तात्कालीन समय कश्मीरी हिंदुओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर नरसंहार को अंजाम दिया गया।
 
        जानबूझकर की गयी राजनीतिक उपेक्षा को चलचित्र के माध्यम से करीब से महसूस किया। रजनीश सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी त्रासदी को देश से छुपा कर रखा गया। औरतों ओर बच्चों पर जुल्म किया गया। हैवानियत को केवल वर्ग संघर्ष बताना ओर लाखों की संख्या में लोगों को बेघर कर दिया घिनौनी राजनीति की बहुत बड़ी साजिश है।
 
              बेलतरा विधायक ने कहा कि हिंदुओं का सिर्फ़ पलायन बता कर कोई भी राजनेता मामले से पल्ला नहीं झाड़ सकता है। आज पुरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि कश्मीर से विस्थापित परिवार  घर द्वार सम्पत्ति छोड़ कर अपने ही देश में न्याय की आस लिए खून के आंसू पी रहे हैं। अपने ही देश में शरणार्थियों की जिन्दगी जीने को मजबूर हैं।
 
                ऐसे घिनौनी राजनीति करने वालों का काल सच फ़िल्म के माध्यम से सामने आया है। इतिहास ऐसे सत्तालोलुप दलों को कभी माफ नही करने वाला है। इस अवसर पर बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,तिलक साहू,अवधेश अग्रवाल,धनञ्जय त्रिपाठी,लक्ष्मी कश्यप,जनक देवांगन, जीत्तू साहू,रामनिवास शास्त्री ब्रजेन्द्र शुक्ला,अनमोल झा,ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त,मनीराम ध्रुव आदि बड़ी संख्या में बेलतरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close