विधायर रजनीश सिंह की कलेक्टर से चर्चा..डॉ. मित्तर से मिला आश्वासन..जल्द खोलेंगे बेलतरा विधानसभा के निगम क्षेत्र में टीकाकरण केन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कोरोना प्रकोप के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए शासन की तरफ से लोगों में टीका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ जनप्रतिनिधि भी गांव और जनता के बीच पहुंचकर लोगों को टीका लगाने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। इसी क्रम में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भी अपने साथियों के साथ गांव और जनता के बीच पहुंचकर ना केवल जागरूकता फैला रहे हैं। बल्कि लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होने बताया कि कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर से निवेदन किया है कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले वार्डों भी टीकाकरण का सघन अभियान चलाया जाए। इसके लिए टीकाकरण का अतिरिक्त केन्द्र भी खोला जाए। रजनीश सिंह ने बताया कि कलेक्टर नें मामले में सुझाव को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही क्षेत्र में सघन टीकाकरण अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।
 
                          कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 1 मई से पूरे देश मे 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु सीमा के व्यक्तियों का टीकाकरण प्रारम्भ किया गया है।  छत्तीसगढ़ में भी 2 मई से टीकाकरण प्रारम्भ हुआ है।  अभियान को सफल बनाने सुविधानुसार अंत्योदय,बी,पी.एल और  एपीएल राशन कार्ड के आधार पर तीन श्रेणियों में अलग अलग वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए है।
 
                बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर से बेलतरा विधानसभा में टीकाकरण अभियान को सघन स्तर चलाए जाने को लेकर चर्चा की है। उन्हों कलेक्टर को बताया कि बिलासपुर नगरनिगम सीमा अंतर्गत 3 स्थानों पर 18+ व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि बिलासपुर नगर निगम सीमा अंतर्गत बेलतरा विधानसभा के 18 वार्ड आते हैं।  जिनमे निगम क्षेत्र की बहुत बड़ी आबादी रहती है। बावजूद इसके नगर निगम इतने बड़े क्षेत्र में 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एक एक भी टीकाकरण केंद्र नही बनाया है। 
 
               चर्चा के बीच विधायक रजनीश सिंह ने कलेक्टर को यह भी बताया कि टीकाकरण केन्द्र नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को देखते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने नगर निगम क्षेत्र में आने वाले बेलतरा विधानसभा के वार्डों में टीकाकरण केंद्र का खोला जाना बहुत जरूरी है। 
 
                रजनीश सिंह ने कलेक्टर को जानकारी दी कि बेलतरा विधानसभा की पुरानी कई बड़ी पंचायतें लिंगियाडीह,मोपका,मंगला,बिरकोना,नगर निगम क्षेत्र में शामिल हैं।  इतने बड़े क्षेत्र में युवाओं के लिए एक भी टूकाकरण केंद्र नही होना काफी दुखद है।
 
close