विधायक ने कहा..लड़कियां पढ़ेंगी.विकास ही गढेंगी..सायकल वितरण कार्यक्रम में विधायक ने कहा..देश के विकास में बराबर का योगदान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-बालिका पढ़ेगी भविष्य गढ़ेगी..यह बातें बेलतरा विधायक रजनीश सिंह लोफन्दी स्थित हाईस्कूल में सायकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। रजनीश सिंह कहा कि देश तेजी से तरक्की कर रहा है। इसमें बच्चियों का योगदान अहम् है।
    
                  लोफन्दी स्थित हाईस्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंंचायत सभापति शिवानन्द सराफ भी उपस्थित हुए।
 
                                     अतिथियों ने गरिमामय कार्यक्रम में छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। रजनीश सिंह ने कहा कि लड़कियां पढ़ेंगी तो विकास ही गढ़ेंगी।आज तेजी से देश का विकास हो रहा है। इस विकास में लड़कियों का अहम योगदान है। सायकल वितरण योजना की शुरूआत सिर्फ लड़कियों के उज्जवल को ध्यान में रखकर किया गया। आज यह  योजना पूरी तरह से सफल भी है।
 
               रजनीश ने बताया कि विकास की दौड़ में लड़कियां किसी से कम नहीं है। या तो लड़कों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। या फिर लड़कों से पहुत ही आगे है। दरअसल लड़कियां समाज और देश की केन्द्र में है। लड़कियों ने हमेश देश और प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया ही है।
 
             सायकल वितरण अभियान के बाद कक्षाओं में लड़कियों की उपस्थिति में ना केवल इजाफा हुआ है। बल्कि बेहतर परिणाम भी दिया है। यह जानते हुए भी कि लड़कियां हमेशा से पढ़ने लिखने में लड़कों से किसी भी स्तर पर पीछे नहीं रही। इस दौरान सभी अतिथियों ने छात्राओं और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी ।
 
              कार्यक्रम में लोफंदी सरपंच सुनहले, उपसरपंच प्रेम देवांगन, शाला समिति अध्यक्ष अयोध्या देवांगन  प्राचार्य लोफन्दी जार्ज लकड़ा ,सुशील यादव, देव रुद्राकर, श्रीमती अग्रवाल , श्रीमती बंजारे ,प्रधान पाठक रामकुमार साहू  ,सदाराम मरावी ,अजय जायसवाल और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।

TAGGED: , ,
close