विधायक ने कहा..राजीव के साथ प्रकृति ने खेला गंदा खेल..मेयर ने भारत रत्न को कहा वैश्विक नेता ..प्रमोद ने कहा..वैश्विक मंच पर भारत का बजाया डंका

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंति को गरिमा के साथ मनाया। ज़िला पंचायत परिसर और राजीव गांधी चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री,भारतरत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण किया। साथ ही देश के लिए जीवन को समर्पित करने वाले राजीव गांधी के कार्यों को याद भी किया।
 
            ज़िला पंचायत परिसर में राजीव गांधी को सभी कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन भेंट किया। राजीव गांधी की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,महापौर रामशरण यादव,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला, ज़िला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा ,राहुल सोनवानी, सन्दीप यादव , सभापति अंकित गौरहा, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ,सभापति शेख नजीरुद्दीन ने माल्यार्पण किया। सभी ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व और देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
 
       ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंदर पनप रहे आतंकवाद और अलगाव वाद को समाप्त कर प्रजातांत्रिक मूल्यों को पुनर्स्थापित की बात कही। इस दौरान उन्होने पंजाब से आतंकवाद को समाप्त करने,असम  और मिजोरम में अलगाववादी ताकतों के निराकरण पर प्रकाश डाला। 
 
        महापौर रामशरण यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंदर और बाहर की ज्वलन्त समस्याओ को हल करने के लिए सार्थक प्रयास किये। श्रीलंका की लिट्टे समस्या को राजीव गांधी ने सुलझना में राजीव गांधी ने अहम  योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आवाज को बुलंद किया। मेयर रने कहा राजीव गांधी को आज भी अंतर्राष्ट्रीय सूझ-बूझ वाले राजनेता के रूप में याद किया जाता है।
 
                     शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि राजीव गांधी दृढ़ निश्चय वाले सहज ,सरल ,सौम्य राजनेता थे। विरोधियो को भी मदद करने में तत्पर रहते थे। कार्यक्रम को सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा,राहुल सोनवानी ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी सम्बोधित किया।  कार्यक्रम में संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,मत्स्य आयोग उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, अनिल टाह,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,धर्मेश शर्मा समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे।
 
राजीव गांधी चौक में विशेष कार्यक्रम
 
ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 20 अगस्त को राजीव गांधी चौक जरहाभाठा में पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्नराजीव गांधी जी की 78 वी जयंती पर याद किया। आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि राजीव गांधी संभावनाओ का नाम था। देश ही नही ,पूरे विश्व को बहुत कुछ देने की क्षमता थी। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व में देश के लिए बड़े निर्णय लिए। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार,पंचायती राज,सी डॉट योजना और कम्प्यूटर से भारत को अवगत कराया। आज भारत विश्व के शक्तिशाली देशो से प्रतिस्पर्धा कर रहा है तो वह राजीव की देन है।
 
              शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि कम समय मे बड़ी उपलब्धि का नाम है राजीव गांधी। नियति ने राजीव गांधी के साथ गंदा खेल किया। मां की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने। विपरीत हालत में रहकर ना केवल देश को संभाला। बल्कि देश के लिए बड़े बड़े काम भी  किए। 21 मई 1991 को चुनावी सभा मे शहीद हो गए।
 
            महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता नारायण राय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा,राहुल सोनवानी,एमआईसी सदस्यजुगल किशोर गोयल, सीताराम जायसवाल,अजय यादव,पुष्पेंद्र साहू,सीमा घृटेश,श्याम पटेल,पंचराम सूर्यवंशी,रामप्रसाद साहू,शैलेन्द्र जायसवाल ने भी राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। 
close