राहुल साहू से मिलने वालो का तांता,विधायक ने कहा-जन जन के साथ कांग्रेस की भूपेश सरकार

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।राहुल इस समय अपोलो स्थित गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती है। देर रात भर्ती के साथ ही राहुल का इलाज जारी है। जानकारी देते चले कि राहुल 62 फिट गहरे बोर में गिर गया था। मालखरौद के पिहरीद गांव में चलाए जा रहे रेस् क्यू अभियान पर देश दुनिया की नजर थी। पूरे तंत्र के साथ देश का एक एक व्यक्ति राहुल के लिए  प्रार्थना किया। खुद मुख्यमंत्री ने लगातार रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाकर रखा। एक एक पल की गतिविधियों की जानकारी में रखा। प्रशासन को पल पल निर्देश भी दिया। देर रात अभियान सफल होने के बाद राहुल को बिलासपुर स्थित अपोलो में भर्ती किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सुबह राहुल से मिलने अपोलो में ताता लग गया। इसी क्रम में नगर विधायक शैलेश पांडेय भी सुबह अपोलो पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मिलकर राहुल का कुशल क्षेम पूछा। विधायक ने कहा राहुल छत्तीसगढ़ का बहादुर बेटा है। प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल हमेशा जन के दुख सुख में साथ है।   प्रशासन का चट्टानी प्रयास, ईश्वर कि कृपा और जनता के आशीर्वाद प्रार्थना से राहुल सकुशल हमारे बीच मे है। सरकार राहुल की कुशल मंगल की कामना करती है। शैलेश ने मीडिया की भूमिका की भी जमकर तारीफ किया। इस दौरान उन्होंने अपोलो परिवार की सेवा भावना के प्रति आभार जताया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close