मुख्यमंत्री का न्योता लेकर पंजाब पहुंचे विधायक शैलेष..गवर्नर को दिया नेह निमंत्रण..आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का मिला आश्वासन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- नगर विधायक शैलेष पाण्डेय मुख्यमंत्री का नेह निमंत्रण लेकर पंजाब पहुंचे। विधायक शैलेष पाण्डेय ने पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने बतौर अतिथि का आमंत्रण पत्र दिया। पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का आमंत्रण पत्र को ना केवल स्वीकार किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कामकाज की सराहना भी की है।
 
                                 छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 वें स्थापना दिवस पर द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का एलान किया है। समारोह में संवैधानिक दर्जा हासिल व्यक्तिव और और गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के निर्देश पर  बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय न्योता लेकर पंजाब पहुंचे। पाण्डेय ने पंजाब गवर्नर से मुलाकात कर सीएम भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का नेह निमंत्रण दिया।  साथ आयोजन में शामिल होने का सीएम की तरफ से निवेदन किया।
 
                     चंडीगढ़ में पंजाब के महामहिम राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर सीएम की तरफ से विधायक शैलेष ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान विधायक ने पूर्व में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की झलकियों को पेश किया। साथ ही छत्तीसगढ़ लोकनृत्य परंपरा को लेकर जानकारी भी दी। 
 
                       इस दौरान विधायक शैलेश पांडे ने राज्यपाल से अनुरोध कर बताया कि सीएम की मंशा है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह में पंजाब और चंडीगढ़ की आदिवासी संस्कृति की झलक मिले। इससे पंजाब और चंडीगढ की आदिवासी परम्पराओं को प्रदेश को जानने और समझने का मौका मिलेगा। 
 
                 मुलाकात के दौरान विधायक ने राज्य सरकार की तरफ से गवर्नर को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। साथ उनको छत्तीसगढ़ की पारंपरिक प्रतीक चिन्ह देकर भी सम्मान के साथ भेंट किया।
 
           पंजाब के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के 21 वें स्थापना दिवस 1 नवंबर के लिए सीएम भूपेश बघेल की तरफ से आमंत्रण दिया गया है। इस कार्य में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी हरिओम द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर की भूमिका अहम रही। महामहिम ने छत्तीसगढ़ सरकार के किए गए कार्यों की सराहना की है। आमंत्रण के लिए चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
 
                  बनवारी लाल पुरोहित ने छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए शुभकामना संदेश भी दिया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विधायक शैलेश और डिप्टी कलेक्टर हरि ओम को जीवन दर्शन का ज्ञान भी दिया। साथ ही अपने जीवन से जुड़ी तमाम यादों को साझा किया। इसके अलावा राज्यपाल ने अच्छा जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। विस्तार से जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close