विधायक ने किया वार्ड भ्रमण..विकास कार्यों का लिया जायजा..शैलेश ने दिया समस्या निराकरण का दिया आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड विकास कार्यों का जायजा भी लिया। स्थानीय जनता के साथ संवाद कर समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या निराकरण को लेकर कर्मचारियों को आदेश भी दिया।
 
                  नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 और 21 का भ्रमण किया। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान विधायक ने स्थानीय जनता से संवाद कर समस्याओं को गौर से सुना। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने पानी की समस्या की जानकारी दी। 
 
                         जतिया तालाब क्षेत्र के लोगों ने विधायक को बताया कि यहां पेयजल की सबसे बड़ी समस्या है। विधायक ने बताया कि पानी की समस्या का निराकरण जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। शासन ने बिलासपुर विधानसभा को विशेष ध्यान देते हुए राशि का आवंटन किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अन्य समस्याओं को भी रेखा। विधायक ने अधिकारियों को आदेश देते हुए तत्काल निराकरण करने को कहा। 
 
                   विधायक ने बताया कि वार्ड 19 और 21 में शासन ने तीन बोर किए जाने का आदेश दिया है। वार्ड 33 और 34 में 2 बोर का आदेश है। विकास कार्य निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ पार्षद भरत कश्यप पार्षद रामा बघेल पार्षद सीमा धृतेश और एल्डरमैन काशी रात्रे के अलावा विनय शुक्ला कप्तान खान आदर्श पवार विनय जांगड़ेऔर वार्ड के सभी साथी उपस्तिथ थे।
 
 
 
close