केन्द्रीय खेल मंत्री से विधायक की मांग..अनुराग ठाकुर ने कहा..प्रतिभाओं को निखारने हर संभव करेंगे मदद..खेल स्टेडियम उन्नयन का दिया संकेत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने खेल युवा कल्याण केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर बहतराई स्थित स्टेडियम और खेल परिसर को उन्नयन किए जाने की मांग की है। मुलाकात के बाद रजनीश सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मांगो को गंभीरता से लिया है। उन्होने इस दौरान स्टेडियम और खेल परिसर के उन्नयन को लेकर यथा संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         दिल्ली प्रवास के दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने देश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर खेल और अन्य गतिविधियों को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान रजनीश सिंह ने खेल मंत्री को बताया कि बिलासपुर शहर का हिस्सा बेलतरा विधानसभा में राज्य का प्रमुख खेल स्टेडियम और खेल परिसर स्थित है। लेकिन बेहतर सुविधा नहीं होने से कई प्रकार की खेल गतिविधिया प्रभावित हुई है। 

             बहतराई खेल स्टेडियम और  खेल परिसर को उन्नयन किए जाने की जरूरत है। विधायक रजनीश सिंह ने अनुराग ठाकुर को लिखित मांग पत्र पेश कर बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। यदि कुछ कमी है तो खेल सुविधाओं की।  यदि सुविधाएं मिल जाए तो छत्तीसगढ़ से ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को देश के लिए प्रतिनिधि करने का मौका मिलेगा।यह जानते हुए भी कि छत्तीसगढ़ खेल औरखिलाड़ियों का गढ़ है।

          रजनीश ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि बहतराई स्टेडियम में स्विमिंग पूल, जिम्नास्टिक, और कुश्ती के लिए आवश्यक सुविधाएँ नहीं है।  जिसके चलते छत्तीसगढ़ के गरीब और प्राकृतिक एथलिट की प्रतिभा साृमने से पहले ही दम तोड़ देती है। विधायक ने जानकारी दी कि खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रेक बनाने की माँग कई सालों से की जा रही है।

                       केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से रजनीश सिंह ने बताया कि अनुराग  ठाकुर ने अपनी सकारात्मक बातें की। साथ ही खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

close