मोबाइल एक..आरोपी दो..दोनो को जेल दाखिला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मोबाईल चोरी के आरोपी समेत खरीदार को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मोबाइल  भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिला कराया गया।
 
               पकड़े गए आरोपियों का नाम विवेक कुमार फेडऔर देवेन्द्र मानिकपुरी है। दोनो नयापारा गणेश नगर थाना सिरगिट्टी के रहने वाले हैं।दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379,411 का अपराध दर्ज किया गया है। 
 
              तोरवा पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 4 से अज्ञात आरोपी ने जयरामनगर निवासी नितेश कुमार प्रधान उर्फ सोनू का मोबाईल पार कर दिया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपियों ने उसके दोपहिया वाहन की डिक्की से मोबाइल चोरी की है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। उमेश कश्यप और स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने मोबाईल सीडीआर. और टावर लोकेशन के आधार पर संदेही देवेन्द्र मानिकपुरी को पकड़ा।
 
              पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की मोबाइल खरीदना बताया। आरोपी ने बताया कि मोबाईल, मोहल्ले के ही विवेक कुमार फेड से खरीदा है। हिरासत में लिए जाने के बाद विवेक कुमार फेड ने मोबाइल  चोरी के साथ बेचने का अपराध कबूल किया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा है।
TAGGED: , ,
close