1 करोड़ से अधिक कीमती गुम मोबाइल बरामद कर लौटाया गया..पुलिस कप्तान ने कहा..आपका सहयोग जरूरी..अपराधियों को खोज निकाला जाएगा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए 400 से अधिक 70 लाख रूपए से अधिक गुम मोबाइल देश प्रदेश के कोने कोने से बरामद किया है। पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने सोमवार को लखीराम आडिटोरिय सभागार में सादगी भरे अर्पण कार्यक्रम में चार सौ अधिक मोबाइल लौटाया है। इस दौरान दीपक कुमार झा ने बताया कि अब तक साल 2021 में जनवरी से अब तक बिलासपुर पुलिस ने अभियान चलाते हुए 500 से अधिक 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मोबाइल ढूंढकर मोबाइल मालिकों को लौटाया जा चुका है। 
 
                        राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत लखीराम आडिटोरियम में पुलिस ने शानदार और भव्य अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा और एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने 400 से अधिक गुम मोबाइल को उनके मालिकों को हवाले किया। इस दौरान साइबर पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कलीम और प्रभाकर तिवारी ने सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने का सुझाव दिया।
 
                          पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने बताय ाकि पिछले कुछ माह में चाहे वह कोरोना महामारी पर जागरूकता अभियान हो या फिर ,साइबर अपराध के रोकथाम की बात हो। पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को लगातार सतर्क किया है। अभियान के माध्यम से महिलाओ पर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक का प्रयास बिलासपुर पुलिस ने किया है। अपराधियों को धरपकड़ कर उन्हें उचित स्थान भेजा गया है। 
 
            इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस की टीम ने सभी गुम और खोए हुए मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी को एकत्रित किया। करीब 15 हजार से अधिक संख्या में मोबाइल गुम होने की जानकारी मिली।
 
             अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीणरोहित झा ,साइबर सेल नोडल अधिकारी निमेष बरैया को मोबाइल और अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ददर्शन में साइबर सेल निरीक्षक कलीम खान प्रदीप आर्या उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक मनोज नायक उपनिरीक्षक सागर पाठक की अगुवाई में साइबर सेल की विशेष टीम ने गुम मोबाइल को बरामद करने देश के कोने कोने को खंगाला । 
 
            अपने संबोधन में पुलिस कप्तान ने कहा कि लोगों को थाना बुलाकार मोबाइल का वितरण किया जा सकता था। लेकिन कार्यक्रम करने की मुख्य वजह केवल और केवल लोगों को जागरूक करना है। साइबर अपराध के बारे में ना केवल बताना है..बल्कि अपराध का शिकार होने से लोगों को बचाना भी है। उन्होने इस दौरान विशेष टीम में शामिल आरक्षक मुकेश वर्मा, सतीश, नवीन एक्का, दीपक यादव, राकेश बंजारे, सोनू पाल ,तदबीर पोर्ते, धर्मेंद्र साहू संतोष यादव ईश्वरी कश्यप विकास कुमार, मनीष सिंह की जमकर तारीफ की। बताया कि विशेष टीम ने देश के विभिन्न राज्यों और छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिलों से 60 दिनों के अन्दर 400 से अधिक लोगों के मोबाइल को खोज निकाला है।
 
                       अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के विशेष मार्गदर्शन में वर्ष 2021 मे बिलासपुर वासियों की गुम  मोबाइल की रिपोर्ट के आधार पर अभियान अर्पण चलाया गया। 60 दिनों में देश के विभिन्न राज्यों और छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से सर्च कर साइबर सेल की एक विशेष टीम ने 400 से अधिक मोबाइल जब्त किया है।
 
                                    पत्रकारों को पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने कहा कि लोगों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में बताए गए साइबर निर्देशों का सभी लोगों को गंभीरता से पालन करना होगा। यदि मोबाइल गुम हो जाता है तो मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस हमेशा जनता  के साथ है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now
close