विधि विभाग से मोहन ने कहा..गरीबों को दें कानूनी सहला..आम जनता को दें योजनाओं की जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने मुलाकात कर संघटन सम्बन्धी बातों को पेश किया। मरवाही ,कोटा ,मुंगेली प्रवास पर कोटा पहुचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्रदेश विधि कांग्रेस अध्यक्ष संदीप दुबे ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से पीसीसी अध्यक्ष को अवगत कराया।
 
       संदीप दुबे को बातचीत के दौरान मोहन मरकाम ने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओँ को जन जन तक पहुंचाए। योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों को दिलाएंऎ। वकीलो की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर मरकाम ने कहा कि आम जनों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए वकील बेहतर काम कर सकते हैं। गरीब पीड़ित व्यक्तियों को मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान करे।  खासकर आदिवासी, हरिजन ,गरीब महिलाओं की मदद करे।
 
              संदीप दुबे ने पीसीसी अध्यक्ष को आस्वस्त किया कि निर्देशों का हमेशा की तरह गंभीरता के साथ पालन किया जाएगा। कार्ययोजना बनाकर लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। पीसीसी प्रमुख से मुलाकात करने वालो में संदीप दुबे के अलावा हिमांशु शर्मा, आक्रोश त्रिवेदी, कृष्णा देवांगन थे। साथ ही कोटा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष गुप्ता और विशेष गुप्ता अध्यक्ष एन एस यू आई कोटा ने कोटा में कार्यक्रम करवाने की इच्छा जाहिर की। मोहन मरकाम ने भी कार्यक्रम आयोजन कराए जाने के विचारों का स्वागत किया।
TAGGED:
close