सरे राह छेड़छाड़..आरोपी गिरफ्तार..गाली गलौच करने बदमाशों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसायकल रोक कर लड़की से सरेराह छेड़छाड़ करने और लड़की के दोस्त से गाली गलौच करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल पुलिस के अनुसार लड़की की शिकायत पर घटना के ही दिन एक आरोपी को पकड़ा गया था। दो अन्य आरोपियों को घेराबन्दी कर आज गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिविल लाइन पुलिस के अनुसार लड़की अपने दोस्त के साथ मोटरसायकल से बृहस्पतिबाजार सब्जी लेने गयी। घटना 14 जून की है। सब्जी लेकर लौटते समय पोस्ट आफिस के पास तीन युवकों ने घेरकर मोटर सायकल रोका। इसके बाद लड़की के शरीर पर तीनों हाथ फेरने लगे। इसी बीच जब लड़की के दोस्त ने मना किया। इसके बाद तीनों ने लड़की के दोस्त को गाली देना शुरू कर दिया।

                    लड़की की शिकायत पर तीन में से एक आरोपी सलीम खान ऊर्फ बाबा को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया। जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों आकिब खान पिता आबिद खान और अफताब अहमद खान पिता अंसार अहमद खान को शनिवार को मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी के बाद पकड़ा गया।

                तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।

TAGGED:
close