वैकेशन मूड में दिखीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनासिला, व्हाइट बिकिनी में पूल किनारे दिए पोज,PHOTO

Shri Mi
2 Min Read

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें वो सफेद रंग की प्रिंटेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। मोनालिसा स्विमिंग ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो पूल के किनारे अंधेरे में बैठी हैं।उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है,”जब यादें आपको हिट करती हैं।” मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रोज कुछ नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। इस पोस्ट पर भी 86 हजार से अधिक लाइक्स और तमाम कमेंट्स आ चुके हैं। जिनमें लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा अपने बोल्ड अवतार से फैंस को हैरान करती रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपनी बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। ज्यादातर तस्वीरों में वो अपने पति विक्रांत के साथ मस्ती करती दिखती हैं। कुछ दिन पहले मोनालिसा ने एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो लाल सिंह चड्ढा के कहानी गाने पर एक्ट करती दिख रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ पिंक शॉर्ट स्कर्ट पहनी है।

मोनालिसा ने व्हाइट रंग के शॉर्ट वन पीस में एक्ट्रेस ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके साथ उन्होंने बताया था कि वो उनकी अपकमिंग वेबसीरीज से जुड़ी हैं। उन तस्वीरों में मोनालिसा समुद्र के किनारे पोज दे रही थीं। मोनालिसा की उस वेबसीरीज का नाम धप्पा है, जिसके साथ उन्होंने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close