मंकी कैप गिरोह का पर्दाफाश..दो महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार..जेवर और नगद बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने क्षेत्र की कालोनियों में रेकी के बाद चोरी को अंजाम देने वाले मंकी कैप गिरोह का पर्दाफाश किया है।अलग अलग चोरी मामले में पुलिस ने दो महिला समेत चार आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। सभी लोगों कों आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। 
             चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि क्षेत्र स्थित कालोनियों से लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी। मामले को पुलिस के आलाधिकारियों के संज्ञान मे लाया गया। आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम का गठन किया गया। साथ ही मुखबीरों को भी दौड़ाया गया।
                मनोज नायक ने बताया कि रामा वैैली, जीवन विहार मे चोरी मा्मले में विवेचना के दौरान मुखबीर से कुछ संदेहियों की जानकारी मिली। मुखबीर ने बताया कि संदेही आकाश की बुआ रामा वैैली, में काम करती है। आकाश इन दिनों कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च कर रहा है। जानकारी मिलते ही आकाश धुरी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का अपराध कबूल किया।
                      आकाश ने बताया कि वृंदा बाई और सुर्मिला बाई घरों में काम करती है। और सभी घरों की रेकी कर जानकारी भी देती है। दोनों ने बताया कि इस समय घर मालिक नहीं हैl जानकारी के बाद मौका पाकर साथी सुरेश के साथ  मंकी कैप लगाकर चकरभाठा थाने के अलग अलग कालोनियो में मकानो को निशाना बनाया। 
            मनोज नायक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से नगदी 50,000 रूपये और एक जोडी सोने का टॉप्स जब्त किया गया। बरामद  4.5 ग्राम वजनी टाप्स की कीमत करीब 20,000 रूपये है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 70,000 रूपये का सामान बरामद किया। इसके अलावा घटना में उपयोग किए गए लोहे का राड को भी जब्त किया गया है।
      दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दोनों महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद चारों  को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम

1) आकाश धुरी पिता अंजु धुरी साकिन बोदरी थाना चकरभाठा बिलासपुर।
2) सुरेश धुरी पिता जहोरन धुरी निवासी बोदरी थाना चकरभाठा बिलासपुर
3) वृंदा बाई पति स्व जहोरन धुरी निवासी माताचौरा बोदरी चकरभाठा
4) सुर्मिला बाई ऊर्फ चिरैंया बाई निवासी बोदरी थाना चकरभाठा बिलासपुर

बरामद सामाग्री

नगदी 50,000  रूपये , एक जोडी सोने का टॉप्स वजनी 4.5 ग्राम कुल बरामद सामान की कीमत  70,000 रूपये। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का राड भी बरामद किया है।
close