मानसून की दस्तक,इन इलाको मे भारी बारिश की संभावना

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर- दक्षिण पश्चिमी मानसून का छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। अभी दुर्ग-नांदगांव में बारिश हो रही है। उधर रायगढ़ में घने बादल छाए हैं। मानसून पोरबंदर भुवनेश्वर से खंडवा और गोंदिया होते हुए राजनांदगांव से दुर्ग तक पहुंच गया है। आज शाम तक राजधानी और उससे लगे जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर सोए हैं 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। देश प्रदेश की अहम खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहां क्लिक करें

Join Our WhatsApp Group Join Now

एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर हरियाणा से पूर्व असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ ही बिजली गिरने के भी संकेत हैं. साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close