पंचायत उप-चुनाव..जिले में 59 प्रतिशत से अधिक मतदान..कोटा में सर्वाधिक लोगों ने किया मतदान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिले में पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान किया गया। जिला चुनाव कार्यालय के अनुसार जिले में उप चुनाव के दौरान 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया।
 
            जिले के बिल्हा, मस्तूरी, कोटा और तखतपुर जनपद पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान किया गया। पंचायतों में 59 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद पंचायत कोटा में सर्वाधिक मतदान हुआ। कोटा जनपद पंचायत में 68 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। 
 
               चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत तखतपुर में मतदान का अनुमानित प्रतिशत 64.70 दर्ज किया गया है। मस्तूरी में 61.05 और बिल्हा में सबसे कम 50.02 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 
                          जानकारी हो कि जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायतों में पंच के 10 पद, मस्तूरी में पंच के 3 पद, कोटा में पंच के 2 पद और तखतपुर में पंच के 4 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया गया।  इसी प्रकार मस्तूरी के भनेसर और भटचैरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव कराया गया है। तखतपुर के बहतराई, चिचिरदा, साल्हेकापा तथा पाली में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन के लिए मतदान हुआ है। जनपद पंचायत बिल्हा और तखतपुर में जनपद सदस्य पद के लिए उप निर्वाचन सम्पन्न हुआ।–
 
 
 
Attachments area
 
 
close