पुलिस का तालाब मंथनः 60 से अधिक साइलेन्सर..कीमती धातु बरामद..गिरफ्तार चारो आरोपियों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—पुराणों में जिक्र देव असुर मंथन की कथा तो सभी को याद होगी। अब नयी कथा सामने आयी है। पुलिस का तालाब मन्थन…। पुलिस ने तालाब का मंथन कर इको कार का साइलेन्सर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ सालों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि अज्ञात आरोपी इको कार को निशाना बनाकर साइलेन्सर की चोरी कर रहे है। इसी क्रम में छानबीन के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तालाब का मंथन कर इको कार का साइलेन्सर ढूंठकर निकाला गया है।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना
 
1) शेख राहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका
2) शेख रूस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका
3) राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल निवासी असौई थाना हसैन जिला हाथरस
4) जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल निवासी अहमदगढ जिला बुलंदशहर
 
          एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी स्नहिल साहू ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले दो एक साल से इको कार सायलेन्सर चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर लगातार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाते हुए इको कार सायलेन्सर चोरी के आरोपियो को पकड़ा गया है। 
 
             थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू और स्टाफ ने इको कार के सायलेंसर चोरी पर अंकुश लगाने विशेष प्रयास किया। अभियान के दौरान आरक्षक अविनाश कश्यप को जानकारी मिली कि दो व्यक्ति लगातार बिलासपुर, बलौदाबाजार भाठापारा,जांजगीर चांपा, मुंगेली और दुर्ग से ईको कार से सायलेंसर चोरी कर कीमती धातु को निकालकर का काम कर रहे हैं। सायलेंसर को तलाब और निरापद स्थानों में फेंक रहे हैं।
 
                            राजेन्द्र जायसवल और स्नेहिल साहू ने बताया कि इसी क्रम में विवेकानंद नगर मोपका तलाब के पास उक्त व्यक्तियों को सायलेंसर से धातु निकालते देखे जाने की सूचना मिली। आरक्षक अविनाश कश्यप ने तत्काल थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू को बताया। पुलिस कप्तान के आदेश पर तत्काल रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया।तालाब का मंथन कर साइलेन्सर को बरामद किया गया।
 
            मुखबीर की सूचना पर थाना सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियो को घेराबंदी को अंजाम दिया। इसी बीच पुलिस को देखते ही दोनो आरोपी सायलेंसर और निकाले गए कीमती धातु को फेंक कर भागने लगे। पुलिस ने दोनो आरोपियों को दौड़ाकर धर दबोचा। हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। 
 
                   पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने अपना नाम शेख राहेल और शेख रूस्तम बताया। इस दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया कि बिलासपुर समेत विभिन्न जिलों से इको कार से सायलेंसर चोरी कर कीमती धातु निकालते हैं। निकाली गयी कीमती धातु को तालापारा निवासी राशिद और आरिफ को बेचते हैं। आरोपियों ने बताया कि राशिद मूल रहू से हाथरस उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जुबेर अहमदगढ बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
 
                                            पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर राशिद खान और जुबेर खान को धर दबोचा। दोनो तैयबा चौक स्थित किराए के मकान में रहते है।  आरोपियों से कीमती धातु बरामद किया गया। पकड़े गए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
       पत्रकारों को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियोंकी निशानदेही पर जगह जगह से चोरी की इको कार साइलेन्सर को बरामद किया गया। गोताखोरों के सहयोग से गहरे पानी से साइलेन्सर को भी बरामद कियाग या।
 
विशेष योगदान
 
                    कार्रवाई में एसीसीयू टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू, उनि. सायबर प्रभाकर तिवारी, उनि. सत्यनारायण देवांगन, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, विकास सेंगर, आरक्षक प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, मनीष वाल्मिकी तदबीर पोर्ते भागवत चंद्राकर, राहुल सिंह, अशफाक अली, मुकेश शर्मा, शिव जोगी, गोवर्धन शर्मा, अरविंद अनंत इंद्रावन सिंह का विशेष योगदान रहा।
close