8 किलो से अधिक गांजा बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने दो सटोरियों को भी पकड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री के आरोपी को एंटी काइम और सायबर के संयुक्त प्रयास से धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों से करीब 8 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े दोनों आरोपियों का नाम पुरूषोत्तम ऊर्फ छोटे सारथी और कैलाश साहू है। पुरूषोत्तम चिंगराज पारा और कैाश अशोक नगर का रहने वाला है। 
                     एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सरकन्डा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गांजा की बिक्री और तस्करी के दो आरोपियों को पकड़ा है। मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई में अशोक नगर स्थित डी.एल.एस. कॉलेज के पास से आरोपी कैलाश साहू से करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया गया।
                    इसी क्रम मेंप्रभात चौक चिंगराजपारा से आरोपी पुरूषोत्तम उर्फ छोटे सारथी के कब्ज से करीब पांच किलो गांजा जब्त हुआ है। दोनो आरोपियों के पासे कुल आठ किलो से अधिक गांजा पकड़ा गया है। 
              दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। दोनो को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 
दो सटोरिया गिरफ्तार
 बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नगद समेत मोबाइल जब्त किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम सुरेश कुमार और सोनू मानिकपुरी है। सुरेश कुमार मोपका का जबकि सोनू मानिकपुरी लिंगियाडीह का रहने वाला है। 
             सरकंडा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सट्टा खिलाते दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार मुखबीर की जानकारी पर कार्रवाई के दौरान सुरेश कुमार के कब्जे से 1200 रूपए के अलावा सट्टा पट्टी जब्त किया गया है। आरोपी सोनू मानिकपुरी के कब्जे से 1100 नगद समेत सट्टा पट्टी और मोबाइल बरामद हुआ है। 
          आरोपियों के खिलाफ 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close