दर्जन से अधिक लोगों की जोगी कांग्रेस में एन्ट्री.. विक्रांत तिवारी ने कहा..हमारा तोड़ने में नहीं..जोड़ने में विश्वास..साकार करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री का सपना

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-राष्ट्रीय दल को छोड़कर जनता कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं को विक्रांत तिवारी ने पार्टी का गुलाबी गमछा पहना कर स्वागत किया है। इस दौरान युवाओं ने कहा कि बेहतर बिलासपुर की विचारधारा,और जनता कांग्रेस की जनहित में उठाए गए कदम से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने कहा कि हम किसी भी दल के लोगों को तोड़ने में विश्वास नही करते हैं। क्योंकि हमें बिलासपुरवासियों को साथ जोड़ने में विश्वास हैं।         
 
            जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बताया कि बिलासपुर शहर की राजनीति को प्रभावित करने और एक नई लहर को हवा देने के लिए जनता कांग्रेस लगातार पिछले कई महीनों से मैदान में काम कर रही है। परिणाम अब धीरे धीरे सतह पर दिखाई भी देने लगा है। जोगी कांग्रेस ने “बेहतर बिलासपुर” का नारा देकर अपनी मंशा स्पष्ठ कर दिया है। जोगी कांग्रेस की रीति नीति प्रभावित होकर शहर के युवाओं की टोली ने पार्टी की सदस्यता को स्वीकार किया है। सभी सदस्य राष्ट्रीय दलों से हैं। सभी को गुलाबी गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया गया है।
 
     विक्रांत ने बताया कि पार्टी में प्रवेश लेने वाले सभी युवा काफी समय से राष्ट्रीय दल से जुड़े हुए हैं। जनता कांग्रेस से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया है। पार्टी प्रवेश करने वाले युवाओं ने बताया कि जनता कांग्रेस शहर को बेहतर बनाने की तमाम मुहिमों में सक्रीय है। अवैध  रेत घाट से लेकर जमीन माफियों के साथ लगातार पार्टी अभियान चला रही है। जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे को बेबाकी के साथ प्रशासन और जनता के सामने पार्टी के नेता पुरजोर तरीके से रख रहे हैं। हम भी बेहतर बिलासपुर की लड़ाई में हिस्सा लेने पार्टी को अपनाया है। बिलासपुर को बेहतर बनाने के सपने को साकार करेंगे।
 
                 प्रवेश करने वालों का नाम  प्रियांश सोनी तेलीपारा, रोनॉल्ड थॉमस तारबाहर, प्रगज्ञान गुप्ता अज्ञेयनगर, आर्यन सोलंकी सिविल लाइन, दिव्य महोबे कोनी है।  इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बताया कि, हमारा उद्देश्य किसी भी पार्टी को झटका या तोड़ना नहींह ै। हम तोड़ने नही बल्कि बेहतर बिलासपुर के सपने को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। बिलासपुर शहर को  दिल से प्यार करने वालों का पार्टी स्वागत के लिए हमेशा तैयार है। पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित जोगी ने बिलासपुर को बेहतर बनाने की जो मुहिम छेड़ी थी उसे मुकाम तक हम ले जायेंगे।
TAGGED: , ,
close