चालिस पाव से अधिक शराब बरामद..आरोपी गिरफ्तार..युवराज सिंह को भेजा गया कारावास

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते राजकिशोर नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज कर न्यायालय के सुपुर्द किया है। आरोपी के पास से चालिस पाव शराब भी बरामद हुआ है। 
              सरकंडा पुलिस से मिलाी जानकारी के अनुसा्र मुखबीर की सूचना पर शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवराज सिंह हरसिंगार कॉलोनी अटल आवास राजकिशोर नगर का रहने वाला है।
                          मुखबीर ने बताया कि आरोपी  युवराज सिंह लोगों को चोरी छिपे शराब बेचता है। जानकारी के बाद  घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।  कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के झूला में 40 पेटी प्लेन मदिरा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
close