आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार..52 पत्ती समेत 1 लाख रूपयों से अधिक राशि बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- मस्तूरी पुलिस ने आलाधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र के खैरा में जुआरियों पर धावा बोला है। मौके से आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार भी किया है।मौके से पुलिस ने 52 पत्ती समेत 1 लाख पांच सौ 20 रूपए जब्त किए है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  मस्तूरी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ लोग खैरा गांव स्थित एक घर के पीछे फड़ लगाकर दांव आजमा रहे हैं। खबर की जानकारी तत्काल बिलासपुर स्थित आलाधिकारियों को दी गयी। आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर धावा बोला। 

                 रेड कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को 52 पत्ती के साथ दांव आजमाते गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 1 लाख 5 पांच सौ रूपए नगद बरामद भी किया है।

                           पुलिस के अनुसार पकड़े गए जुआरियों के नाम सोनू भार्गव खैरा, गोलू बघेल जयरामनगर, अमित कुर्रे पीपरसक्ती, विमल पाल खैरा, आकाश सिंह ठाकुर भदौरा,अश्वनी ऊर्फ मनोज कौशिक परसदा, प्रकाश ठाकुर भदौरा और अनिल पटेल निवासी खैरा है।

               सभी जुआरियोंके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

close