धूल के खिलाफ जंग..लोगों ने बांटा मास्क…शैलेन्द्र ने कहा..प्रशासन को फर्क नहीं पड़ता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

 IMG-20171207-WA0017बिलासपुर—तारबाहर से गांधी चौक के बीच सड़क निर्माण में देरी और धूल से परेशान स्थानीय लोगों ने अनोखा अभियान चलाया। कांग्रेस नेता और पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने गांधी चौक से तारबाहर चौक तक पदयात्रा कर धूल से बचने का संदेश दिया। नाराज स्थानीय लोगों ने महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके अलावा आने जाने वाले लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        मालूम हो कि 4 करोड़ 93 लाख की लागत से तारबाहर से गांधी चौक के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बी सड़क पुनर्निमाण किया जा रहा है। सड़क को जगह-जगह खोदा गया है। लेकिन सड़क बनाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते लोग धूल के बादल से बहुत परेशान है। लगातार शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग और निगम प्रशासन कार्य की गति को लेकर गंभीर नहीं है।

                लगातार शिकायत के बाद पीडबल्डी सीई अशोक मंथाना दो दिन पहले मौके पर पहुंंचकर काम का जायजा लिया। काम की कछुआ गति देखने के बाद सीई ने अधिकारियों को जमकर फटकारा भी था। बावजूद इसके इंजीनियरों ने फटकार को गंभीरता से नहीं लिया।

      स्थानीय पार्षद और कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि धूल के बादल ने पूरी कालोनी को रोगी बनाकर रख दिया है। सर्दी खांसी और दमा की शिकायतें बढ़ गयी है।धूल से बचने महापौर से पानी छिड़काव करने को कहा गया। दिन में एक बार पानी छिड़कने के बाद कर्मचारी दुबारा नजर नहीं आते हैं। यदि निश्चित अंतराल में पानी का छिड़काव किया जाए तो लोगों को राहत मिलती। लेकिन महापौर को लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। IMG-20171207-WA0012

  किया मास्क का वितरण

               शैलेन्द्र ने बताया कि निगम प्रशासन का ध्यान परेशानियों की तरफ खींचने के लिए आज मास्क का वितरण किया गया। स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से आने जाने वालों के अलावा दुकानदारों के बीच करीब 1500 से अधिक मास्क का वितरण किया गया। बच्चों के नाक पर मास्क लगाया गया। इस दौरान लोगों ने धूल से होने वाली परेशानियों के बारे में खुलकर जानकारी दी।कांग्रेस नेता के अनुसार मास्क का वितरण गांधी चौक से तारबहार चौक के बीच पदयात्रा के दौरान किया गया। मास्क वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी संगठन आईएनसीएल कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

                                     मास्क वितरण और पदयात्रा कार्यक्रम में शैलेन्द्र जायसवाल के अलावा बृजमोहन शर्मा, अपूर्व तिवारी,नासिर खान,आमिन मुगल,अक्षय,संजय शर्मा, आमिन खान, राजेश बलेछा, यशपाल दुआ,अजय जायसवाल,सचिन अग्रवाल,मोहित, गोपी वाधवानी,दीपक दुआ, शनि,सचिन नायडू, धर्मेन्द्र, रवि समेत कई लोग मौजूद थे।

close