गांजा बेचते मां-बेटा गिरफ्तार..भारी मात्रा में माल जब्त..टनाटन ने बताया..आरोपी बंदरवाला का नाम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने मां बेटे को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में माल समेत नगद भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस गांजा सप्लायर गांजा वाला की तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि  प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी राजू ठाकुर ऊर्फ बंदरवाला  अपनी पत्नी सावित्री ठाकुर और लड़का सुनील के साथ घर से गांजा की बिक्री करता है।

             सूचना के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपियों की घेराबन्दी की गयी। दबिश देकर राजू ठाकुर ऊर्फ बंदरवाला की पत्नी सावित्री और सौतेला बेटा सुनील यादव ऊर्फ टनानट को गांजा बिक्री करते पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के पास से सफेद रंग के झोला में 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत 18 हजार रूपयों से अधिक है। 

        पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बंदरवाल गांजा का मुख्य विक्रेता है। बहरहाल बंदरवाला की तलाश की जा रही है।

                          पुलिस ने जानकारी दी कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से 20 बी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

close