पहली बार आ रही थी मायके..मेंहदी छूटने से पहले ही जिन्दगी ने छोड़ दिय साथ..परिजनों पर टूटा कहर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—हाथ की मेहंदी छूटने से पहले ही महिला का जिन्दगी का साथ छोड़ दिया। नव विवाहिता की सडक दुर्घटना में मौत की खबर के बाद ससुराल और मायका में शोक की लहर फैल गयी। नव विवाहिता मझगांव बेमेतरा कि रहने वाली है। अपने बहनोई के साथ शादी के बाद पहली बार बहनोई के साथ मायके जा रही थी। 
 
                जानकारी के अनुसार ग्राम मझगांव बेमेतरा निवासी महेश्वरी जायसवाल की शादी तीन मई को तखतपुर क्षेत्र गिरधौना निवासी मिथलेश कुमार जायसवाल से हुई। विवाह के बाद नव विवाहिता  के परिजन ग्राम गिरधौना पहंचे। सोमवार को विवाहिता के साथ मोटसरायकल से गांव के लिए रवाने हुए। 
 
           मोटरसायकल विवाहिता का जीजा विश्वनाथ चला रहा था। विवाहिता और बहनोई मोटर सायकल क्रमांक सीजी 9 जेजे 8386 में शाम 5 बजे जोरापारा बस्ती पहुंचे। इसी दौरान मोटर सायकल से विाहिता  महेश्वरी जायसवाल गिर गयी। यकायक नीचे गिरने से महिला के सिर में चोट पहुंची।
 
             घटना के बाद आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे। तत्काल महिला को तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जांच पड़ताल के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देखते ही देखते ही खबर बिजली की तरह ससुराल से लेकर मायके तक पहुंच गयी। खबर के बाद दोनों परिवार में शोक की लहर है।
close