लाकडाउन में माता का दर्शन होगा दुर्लभ..आशीष सिंह ने कहा..आगामी आदेश तक बन्द रहेगा दरबार ..आनलाइन घर-घर पहुंचेगी जगत जननी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-विश्व प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति पीठ महामाया माता का दरबार लाकडाउन के दौरान बन्द रहेगा। मंदिर ट्र्स्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि वासन्ती नवरात्रि पर्व 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मंदिर में नियमित पूजा पाठ किया जाएगा। लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। पूजा पाठ का सारा काम काज पुजारी ही करेंगे।
 
                        महामाया शक्ति पीठ देवी मंदिर रतनपुर दरबार 12 अप्रैल आगामी आदेश तक बन्द रहेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर और मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोन्थालिया ने बताया कि लाकडाउन के दौरान माता के दरबार में कोई नहीं जाएगा। दर्शनार्थियों को माता दर्शन का लाभ नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने फैसला किया है कि कोरोना काल में  वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए आमजन की सुरक्षा बहुत जरूरी है।
 
           आशीष ने बताया कि बासन्ती नवरात्रि पर्व 13 अप्रेल 2021 से 21 अप्रेल 2021 तक है। इस दौरान मंदिर के नियमित पुजारी बासन्ती 2020 की ही तरह पूजापाठ आरती भोग समेत सभी कार्य सम्पन्न करेंगे। बाहरी व्यक्तियों का मंदिर प्रवेश बंद रहेगा।
 
              मंदिर ट्रस्ट की बैठक में पहले से ही निर्णय लेते हुए इस साल नवरात्रि पर्व के दौरान यज्ञ, भागवत कथा सामूहिक भण्डारा मातासेवा जगराता आदि सभी कार्यक्रम  स्थगित किया है। मंदिर में जिन श्रद्धालुओं ने बासन्ती नवरात्रि पर्व के लिए मनोकामना ज्योतिकलश की राशि जमा की है..विधि विधान प्रज्ज्वलित किया जाएगा। लेकिन श्रद्धालुगण अपने कलश का प्रत्यक्ष दर्शन नहीं कर सकेगें। 
 
               पिछले साल की तरह इस साल भी आनलाइन ज्योतिकलश का दर्शन कराया जाएगा। 
महामाया देवी का लाइव दर्शन यूटूयूब फेस बुक सोशल मीडिया के माध्यम से सुबह 6 से रात्रि 8 बजे तक कराया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

close