मोटरबाइक चोर गिरफ्तार..5 बाईक 4 सायकल बरामद..नम्बर बदल बदल कर भर रहा था फर्राटा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने मोटर सायकल और सायकल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम  भीम सिंह है। आरोपी के पास से 5 मोटरसायकल और चार सायकल को जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत डेढ़ लाख रूपयों से अधिक है।  

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि मगरपारा चौक में एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने के फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। मौके से संदेही को पकड़कर पूछताछ की गयी। संदेही ने अपना नाम भीम सिंह निवासी सिरगिट्टी थाना भवानीनगर का रहना बताया।

             आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ के दौरान भीम सिंह ने आरोप कबूल किया। निशानदेही पर 5 नग मोटरसायकल और 4 नग सायकल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ 41-1-4 और 379  का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी ने बताया कि वह घूम घूम कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

TAGGED: ,
close