माउन्ट लिट्रा जी स्कूलः मतलब, बच्चों की सम्पूर्ण व्यक्तित्व की पाठशाला..icare के साथ बच्चों के जीवन में भरा जाएगा सफलता का सुनहरा रंग

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—शिक्षा जगत में जी लर्न समूह भारत समेत विश्व में जाना पहचाना नाम है। समूह ने बिलासपुर में भी शिक्षा की रोशनी कोने कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जी लर्न ग्रुप और स्थानीय प्रबंध ने 17 अप्रैल को शहर से लगे उस्लापुर में सर्व सुविधायुक्त आधुनिक तकनिकी के साथ माउन्ट लिट्रा जी स्कूल शुभारम्भ का फैसला किया है। चैयरमैन डॉ.संजना तिवारी ने बताया कि माउन्ट लिट्रा अन्य आधुनिक स्कूलों से पूरी तरह अलग होगा। वैज्ञानिक सोच और तकनिकी के साथ स्कूल में देश के भविष्य को संवारा जाएगा। प्रबंधन ने यह भी दावा किया कि हमारी सोच नहीं..बल्कि भविष्य को गढ़ना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पत्रकारों को माउन्ट लिट्रा जी स्कूल की संचालक डॉक्टर संचना तिवारी ने बताया कि माउन्ट लिट्रा जी स्कूल ना तो परिचय का मोहताज है। और ना ही व्यापारिक सोच के साथ शिक्षा जगत के मैदान में उतरा है। पूरे देश में 130 से अधिक स्कूलों की शाखा के साथ बिलासपुर में माउन्ट लिट्रा स्कूल का संचालन 17 अप्रैल से किया जाएगा। स्कूल में बच्चों को नैसर्गिक के साथ ही आधुनिक शिक्षा से तार्किक तरीके से पढाया जाएगा। बिलासपुर में बलौदा बाजार अम्बिकापुर और जगदलपुर के बाद बिलासपुर में जी लर्न ग्रुप की चौथी शाखा है। हाल फिलहार शर्तो के अनुसार कक्षा एक से सातवीं तक स्कूल का संचालन किया जाएगा। समय के साथ 12 वीं तक कक्षा का संचालन किया जाएगा।

               संस्था की डायरेक्टर प्रिंसिपल शभदा जोगलेकर ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य सशख्त पीढी का निर्माण बिना किसी परेशानी और दबाब के साथ करना है। संस्था का संचालन सीबीएसई नियमों के आधार पर संचालित किया जाएगा। बच्चों को जीवन कौशल, मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस दौरान संगीत, नृत्य भाषा,सहकार,खेलकूद, स्वावलम्बन का ना केवल संस्कार गढ़ा जाएगा। बल्कि उद्यमशीलता के साथ बच्चों में दार्शनिक दृष्टकोण का विकास भी किया जाएगा। 

                     शुभदा जोगलेकर ने बिलासपुर से वादा किया कि हम व्यवसाय करने नहीं..बल्कि संस्कार गढ़ने आए हैं। यहां icare के माध्यम से बच्चों में स्किल का विकास किया जाएगा। उन्होने कहा कि बच्चे कोरा कागज होते हैं। हम जैसा करेंगे..बच्चों के मस्तिष्क में वैसा ही छपेगा। इसलिए आईकेयर फार्मुला को केन्द्र में रखकर बच्चों के एक एक गतिविधियों को परिष्कृत कर देश का होनहार और सफल नागरिक बनाने का प्रयास होगा। और हमें विश्वास है कि हम इसमें सफल भी होंगे। क्योंकि कहा भी जाता है कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। और हम इसे कर दिखाएंगे। वह भी शांतिपूर्ण वातावरण के बीच। हम इस दौरान इस बात पर भी गौर करेंगे कि बच्चों की प्रतिभा किस दिशा में है। उसी के अनुसार उसे तैयार भी करेंगे।

                 शुभदा ने सवाल जवाब के दौरान दावा किया कि स्कूल का शुल्क जिले के किसी भी स्कूल से बहुत ही कम है। 17 अप्रैल तक किसी भी बच्चे का प्रवेश निशुल्क होगा। 50 हजार से अधिक किसी कक्षा की फीस नहीं होगी। 

         उन्होने बताया कि शिक्षकों के चयन में हमने विशेष ध्यान दिया है। तीन चरणों की परीक्षा के बाद ही शिक्षकों का चयन किया गया है।  जाहिर सी बात है कि शिक्षकों पर भी मानिटरिंग होगी। और शिक्षकों को बच्चों के साथ बच्चा बनना ही होगा। क्योंकि शिक्षक बच्चों के आदर्श होते हैं। 

           स्कूल की सीएओ कमांडर भक्ति गोखले ने बताया कि जी लर्न ग्रुप की सफलता का मंत्र आईकेयर है। उन्होने भी इंकार किया कि हमारा उद्देश्य तनिक भी व्यवसायिक नहीं है। बच्चों की कक्षाएं आधुनिक तकनिकी के साथ जुड़ा है। सभी कक्षाएं वातानुकुलित हैं। घर बैठे बच्चों पर माता पिता की नजर रखने की भी सुविधा है।

स्कूल की विशेषता

                   इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की विशेषताओं को सामने रखा। प्रबंधन ने बताया कि 1)सभी कक्षाएं वातानुकूलित और स्मार्ट बोर्ड इंस्टॉल की हुई है। 2)स्कूल में सभी बच्चों के लिए AC परिवहन सुविधा। 3) ICARE सुरक्षित मेज़ कुर्सियों की व्यवस्था। 4) प्रत्येक कक्षा में केवल 25 बच्चों की सुविधा। 5)MLZS के सभी शिक्षक एलिमेंट्री लेवल टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्त । 6)शिक्षा में लैंग्वेज इनरिचमेंट प्रोग्राम से बच्चों की भाषाई ज्ञान का विकास। 7) बच्चे, शिक्षक और सभी कर्मचारियों की  कैमरा से निगरानी। 8) छोटे बच्चों के लिए इंडोर और आउटडोर खेलकूद की व्यवस्था। 9)  बड़े बच्चों के लिए प्लेग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट और वैलीबॉल कोर्ट व्यवस्था। 10) कक्षाओं के अनुकूल एक्टिविटी रूम का निर्माण। 11) सभी कक्षाओं में सर्व सुविधाएं प्रयोगशाला और पुस्तकालय की व्यवस्था। 

             

close