लिंगियाडीह में मिला रेत का पहाड़.खनिज विभाग ने कसा माफियों पर शिकंजा..बेनकाब हुए धाकड़ सफेदपोश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन की कार्रवाई से रेत माफियों में खलबली मच गयी है। जिला प्रशासन ने एक दिन पहले राजकिशोर नगर में रेत का पहाड़ जब्त किया था।  दूसरे दिन खनिज विभाग ने भी लिगिंयाडीह में माफियों के ठिकाने से रेत का खजाना ढूंढ निकाला है। नया रेत का पहाड़ लिंगियाडीह वार्ड क्रमांक 52 में मिला है। खनिज विभाग संयुक्त संचालक डॉ.दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों के अन्दर वार्ड क्रमांक 52 समेत आसपास क्षेत्रों में रेत का सर्वाधिक अवैध भण्डारण जब्त किया गया है। कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर लगातार जारी रहेगी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 एक दिन पहले राजकिशोर नगर में रेत का पहाड़ एसडीएम पुलक भट्टाचार्य की अगुवाई में पकड़ा गया। जिला प्रशासन के आदेश पर दूसरे दिन खनिज विभाग को भी वार्ड क्रमांक 52 स्थित लिंगियाडीह क्षेत्र से रेत का बहुत बड़ा खजाना मिला है। खनिज विभाग की कार्रवाई से रेत माफियों के होश उड़ गए हैं। ताज्जुब की बात है कि दूसरे दिन की कार्रवाई में रेत माफियों ने ना केवल अवैध भण्डारण को कबूल किया है। बल्कि उचित पेनाल्टी देने की बात कही है।

                       कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के कई नामचीन चेहरे भी बेनकाब हुए हैं। रेत चोरों की माने तो बड़े नेता के संरक्षण में करीब 300 हाइवा रेत का भण्डारण किया है। जिसे अब खनिज विभाग ने जब्त कर लिया है। 

लिंगियाडीह बना रेत अवैध उत्खनन का केन्द्र

                 खनिज विभाग संयुक्त संचालक डॉ.मिश्रा ने बताया कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई हमेशा होती रही है। हाल फिलहाल शासन और जिला प्रसासन के सख्त आदेश पर उत्खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 52 में खनिज विभाग की टीम ने धावा बोला। खोज परख के दौरान दयालबन्द पुल के पास रेत के पहाड़ जब्त किया गया।

करीब 300 हाइवा रेत का पहाड़ जब्त

         खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दयालबन्द पुल स्थित वार्ड क्रमांक 52 से करीब 200 हाइवा रेत का पहाड़ जब्त किया गया। कुछ लोगों ने रेत भण्डारण की बात को कबूल किया है। साथ ही पेनाल्टी और रायल्टी दिए जाने की बात कही है।

              वहीं दबी जुबान में रेत चोरों ने यह भी कबूल किया कि बड़े सफेदपोश के संरक्षण में रेत का संग्रहण किया है।  नहीं मालूम था कि इतनी बड़ी कार्रवाई होगी।

यहां से होता है रेत का अवैध उत्खनन

              रेत चोरों ने बताया कि रेत का भण्डारण रपटा, बूंटापारा चिंगराजपारा और दयालबन्द स्थित पुल के पास से निकालकर किया है। हम खनिज विभाग को पेनाल्टी देने को तैयार है। 

बचाने कोई नहीं आया 

             रेत चोरों की माने तो कार्रवाई के दौरान उन्हें कोई बचाने नहीं आया। ना ही कल किसी ने हमारा फोन ही उठाया। हम लोग बुरी तरह असहाय महसूस कर रहे हैं। 10-12 लोगों ने मिलकर रेत निकाला था। हमारे नेता को बड़े नेताओं के आगे पीछे घूमने से फुरसत नहीं है। दरअसल हम फंसे नहीं है बल्कि फंसाए गएं हैं। 

क्या कहते हैं माइनिंग अधिकारी 

              माइनिंग अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश का पालन सख्ती से किया जाएगा।  ना तो अवैध उत्खनन बर्दास्त किया जाएगा।  अवैध भण्डारण का सवाल ही नहीं उठता है।आगे भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई होगी। रेत का अवैध उत्खनन और भण्डारण करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लिंगियाडीह की ही तरह यह अभियान लमेर, घुटकू, सेन्दरी, लक्षनपुर समेत सभी जगह चलाया जाएगा।

close