आंदोलन स्थगित-एक बार फिर कर्मचारियों ने कहा भूपेश है तो भरोसा है,CM के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य संयोजकों का आंदोलन स्थगित

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर। स्वास्थ संयोजक कर्मचारी संघ छ ग द्वारा वेतन विसंगति दूर कर उनके समकक्ष स्वास्थ विभाग के संवर्ग के कर्मचारियों की भॉति 2800/-रू. ग्रेड-पे तथा सम्मानजनक पदनाम प्रदान करने 2018 के विधानसभा चुनाव के जनधोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा कराने हेतु 21 मार्च से जारी अनिष्चितकालिन आंदोलन के 11 वें 31 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेष बधेल से प्रत्यक्ष भेंट कर चर्चा व दोनों को पूरा करने हेतु आष्वासन के बाद स्वास्थ संयोजकों ने अपनी अनिष्चितकालिन हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। माननीय चंद्र देव राय विधयाक एवम संसदीय सचिव जी के द्वारा मध्यस्तता कर सकारात्मक पहल की गई।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

एवम छ ग प्रदेश सयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन जी के द्वारा भी प्रत्यक्ष उपस्तित होकर सहयोग प्रदान की गई।। आज बूढ़ातालाब में फुल, गुलाल, ढोल ढमाके के साथ उत्सवी माहौल में आंदोलन स्थगन की सूचना अपने सभी संधर्षशील सदस्यों को दिया जाकर आंदोलन स्थगित किया। प्रदेष में 01 अप्रेल से सभी स्वास्थ संयोजक जनसेवा में भाग लेना प्रारंभ करेगें।संध के प्रांतीय संरक्षक प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, एवं स्वास्थ संयोजक संध के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता ने बताया है कि बुधवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में स्वास्थ संयोजकों एवं छत्तीसगढ़ की जनता के हित में दोनों मांगों को उनके कर्तव्य परायणता तथा कोरोना काल में किए गए त्याग तपस्या व बलिदान का सम्मान करते हुए शीध्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के आष्वासन पर उन पर भरोसा व विश्वास व्यक्त करते हुए उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने ‘‘भूपेश है तो भरोसा है‘‘ को अंगीकार कर आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष भेंट करने वालों में संरक्षक विजय कुमार झा, प्रातांध्यक्ष टारजन गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रवीण ढ़ीढवंशी, हरीश जायसवाल, मिर्जा कासिम बेग, आर.के.अवस्थी, श्रीमती सरोज बाधमार, श्रीमती रमशीला साहू, श्रीमती सेवती साहू, श्रीमती के.रिजवी, श्रीमती रेजिना तिर्की मो.जहांगीर खॉन, प्रकाश सिन्हा, देवराज विश्वकर्मा, आर.के.शर्मा आदि शामिल थे।

आज गुरूवार 31 मार्च को दोपहर 12 बजे समस्त आंदोलनकारियों की उपस्थिति में प्रदेश के संधर्षशील व आंदोलन का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संध प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रांतीय सचिव सी.एल.दुबे, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा उपस्थित थे, उनको प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुष्पहार व दुपट्टा से सम्मान किया गया। आंदोलन के दौरान प्रेस मिडिया के सहयोगी जनों का भी आभार व्यक्त किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close