MP में आख़िरकार मंत्रियों को मिले विभाग,नरोत्तम मिश्रा के पास गृह मंत्रालय रहा तो वहीं गोपाल भार्गव को PWD,देखे सूची

Chief Editor
2 Min Read

भोपाल।मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के 10 दिनों के बाद आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गोपाल भार्गव को लोक निर्माण और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विजय शाह को वन मंत्री, बिसाहू लाल सिंह को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है.नरोत्तम मिश्रा को गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विभाग की जिम्मेदारी, तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास की जिम्मेदारी, जगदीश देवड़ा को वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी दी गई है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

इसके अलावा यशोधा राजे सिंधिया को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, भूपेंद्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास, मीना सिंह मांडवे को आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाती कल्याण, कमल पटेल को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, एंदल सिंह कंषाना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मिला है।

गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व, परिवहन, बृजेंद्र प्रताप सिंह को खनिज साधन, श्रम, विश्वास सारंग को चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास, प्रभुराम चौधरी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महेंद्र सिंह सिसौदिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है।

प्रद्युम्म सिंह तोमर को ऊर्जा, प्रेम सिंह पटेल को पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, ओम प्रकाश सकलेचा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उषा ठाकुर को पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म, अरविंद भदौरिया को सहकारिता, लोक सेवा संस्थान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहन यादव को उच्च शिक्षा, हरदीप सिंह डंग को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, भारत सिंह कुशवाहा (राज्य मंत्री) को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास, इन्दर सिंह परमार (राज्य मंत्री) को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन मिला है।

close