MP में सियासी उठापटक के बीच तबादला…नए कलेक्टर ने तुरंत लिया चार्ज,अफसरों की बैठक भी कर ली

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रमों के बीच आज ही स्थानांतरित होकर आए नए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने देर शाम कार्यभार संभाल लिया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने सबसे पहले ग्वालियर संभाग आयुक्त एम बी ओझा से सौजन्य भेंट की और फिर कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके तत्काल बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय सिंह गंगवार को सागर संभाग आयुक्त बनाया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री गंगवार अभी तक नीमच कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्री गंगवार के संभाग आयुक्त का पद ग्रहण करने पर सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल सागर संभाग आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी।

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला किए गए थे। जिनसे कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी को राज्य मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बना दिया गया है। उनके स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर भेजा गया है, जो अभी तक विदिशा जिला कलेक्टर थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close