सांसद अरूण साव को पंजाब में जिम्मेदारी..प्रचार के लिए रवाना..खडूर साहिब जनता से मांगेगे वोट

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी ने सांसद और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण साव को पंजाब विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। अरूण साव को खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया गया है।
 
                  पांच राज्यों के होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फ़रवरी को मतदान किया जाएगा। पंजाब राज्य में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फ़रवरी को मतदान होना है।
 
             पंजाब राज्य में 13 लोकसभा  सीटें हैं। राज्य के 117 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। , कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंढसा की संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ रही है।
 
               राज्य की खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र,जहां विधानसभा की कुल 9 सीटें हैं। क्षेत्र की चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सांसद और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण साव को दी गई है। जिम्मेदारी उठाने के लिसाव पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, वे शीघ्र ही अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र पहुंच चुनाव प्रचार की कमान सम्हालेंगे।
TAGGED: ,
close