CG बड़ा उलटफेर..सांसद अरूण साव बनेंगे केन्द्रीय मंत्री,अमर का राज्यापल पद से इंकार..कांग्रेस में भी फेरबदल..TS सिंहदेव राष्ट्रीय महासचिव

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर(होली न्यूज)—पूरा देश जब होली और भांग के साथ शराब के मूड में है। ठीक उसी समय रायपुर और दिल्ली से फेकिंग खबर मिल रही है कि बिलासपुर को बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है। संभावना जाहिर की जा रही है कि सोनिया गांधी ने प्रदेश के ढाई साल वाले किस्सा कहानी को खत्म करते हुए बाबा को पार्टी की राष्ट्रीय कमान सौपना चाहती हैं। यह भी खबर मिल रही है कि अमर अग्रवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल का आफर ठुकरा दिया है। लेकिन अरूण साव का केन्द्रीय मंत्री बनना पक्का है। यह जानकारी हमारे भंगेड़ी संवाददाता ने दिल्ली से दिया है। यदि खबर झूठी लगे तो पाठक ..खबर को बुरा ना मानों होली  समझकर भुराने का जरूर प्रयास करेगा।
 
अरूण साव बनेंगे केन्द्रीय मंत्री
राजनीतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच में चार राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ पर विशेष फोकस करने वाला है। युवा और तेजतर्रार सांसद अरुण साव..प्रदेश कार्यसमिति में लिए जाने के बाद मोदी  मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।बताया जा रहा है कि अरूम साव को प्रधानमंत्री विधि और विधायी विभाग का राज्य मंत्री बना सकते हैं। वहीं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दिल्ली में केजरीवाल की बढ़ती राजनीति जमीन को बंटाधार करने  उप राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ छोड़ने को तैयार नही है।
 
हंटरवाली बाई
पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी लगातार बस्तर में जनता की नब्ज रिपोर्ट टटोल रही है। नतीजा ढाक के तीन पात की तरह मिल रहा है। लगातार प्रयास भी कर रही हैं कि कोई उन्होने थूंकते ना देख ले।  दूसरी ओर ढाई साल के मामले में 3 साल बीत जाने के बाद भी टकटकी लगाए बाबा के अनुयायियों के लिए अच्छी खबर है कि दिल्ली दौरे के बाद बाबा पार्टी के महासचिव बनाए जा सकते हैं, उसके बाद बाबा का कद राष्ट्रीय स्तर का हो जाएगा।
 
बाबा,अटल,शैलेष को नई जिम्मेदारी
बाबा की जगह पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव स्वास्थ्य,वाणिज्य कर मंत्री बनेंगे। ख़बर के आते ही विधायक शैलेश पांडे के खेमे में हड़कंप है। बताते चलें कि बाबा के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक पांडे उपमुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
 
प्रमोद नायक की खुली लाटरी
हमारे संवाददाता के अनुसार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक अपेक्स बैंक के चेयरमैन बनाए जा सकते हैं। बैजनाथ चंद्राकर का राजनीति से मोह भंग हो जाने के कारण उनके संन्यास लेने की बातें चर्चा जोरो पर हैं। 
 
रामशरण यादव का गौठान प्रेम
महापौर रामशरण यादव मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए मोपका में खुद की जमीन पर गौठान बना रहे हैं।  शहरी इलाके में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की  बाद सुविधा देने के लिए गौठान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा  निजी खर्च पर  नया आउटलेट खुलवा रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी हेमू नगर में तालाब के सौंदर्यीकरण  कबाड़ की राशि की नीलामी से स्व सहायता समूह के सहयोग लेकर ईट भट्टा खोलने का एलान किया है।
 
अब नहीं चलाएंगे यात्री गाड़ी
बिलासपुर रेलवे डीआरएम आलोक सहाय ने हमारे संवाददाता को बताया कि कोरोना की चौथी लहार की संभावना को देखते हुए समस्त यात्री गाड़ियां होली के बाद से बंद कर दी जाएंगे। माल लदान में बैंक चलते मान बनाकर गिनीज बुक में  बिलासपुर का नाम दर्ज कराएंगे।
 
सीएमडी को राष्ट्रीय अवार्ड
एसईसीएल के सीएमडी श्री पंड्या कोयले की थोडी से भाप से ही  एक माह में 1000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां खोलने के कारण राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
 
कुलपति पद से इस्तीफा..सुनाएंगे कविता
अटल  विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बाजपेई कुलपति के कार्य मे नुकसान को देखते हुए शहर के जाने-माने कवियों के साथ 24 घंटे कविता पाठ का नया धंधा शुरू करेंगे।  बताया जाता है रोज बुद्धिजीवियों के आनलाइन जमावड़े से तंग होकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी दहशत में है।
बुरा ना मानों होली है..समस्त प्रदेशवासियों को होली की बधाई मस्त रहें स्वस्थ रहें
close