सांसद अरूण ने बताया..ऐसा था अटल का व्यक्तित्व..बताया सुशासन का महत्व..अनेक कार्यक्रमों मे किया शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सांसद अरूण साव सुशासन दिवस पर बेलतरा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत किया। इस दौरान सांसद ने केन्द्र और सरकार की योजनाओं को सबके सामने पेश किया। साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी के कामकाज को याद भी किया। सांसद अरूण साव ने बेलतरा विधानसभा के बूथ 137 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में भी भाग लिया।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव रविवार को संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लिया। सांसद अरूण साव ने सुशासन दिवस पर बेलतरा विधानसभा के बूथ 139 में भारत रत्न प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में सुबह दस बजे शिरकत किया। 11 बजे बेलतरा विधानसभा के बूथ 137 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के सामने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भी साझा किया।
          सुबह 12 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित राज्यपाल अनुइया उइके के मुख्य आतिथ्य में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरूण साव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराया। दोपहर 1:30 बजे सीपत स्थित कैफ़े उदघाटन कार्यक्रम में शिरकत कर सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। 
             दोपहर 2 बजे शासकीय आवास में जनचौपाल के माध्यम से नागरिको की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं का समाधान भी किया। शाम 5:30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर विधानसभा की बैठक में सुसाशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। शाम 7 बजे सेरसा मैदान रेलवे में सिंधी समाज के कार्यक्रम सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि बनकर प्रतियोगिता का आनन्द भी लिया।
Share This Article
close