VIDEO-सांसद छाया वर्मा ने कहा-हवाई सेवा सुविधा की मांग जायज,सदन में बनूंगी बिलासपुर की आवाज..उड्यन मंत्री से प्रतिनिधिमंडल के साथ रखेंगी बात

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने आज राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित हवाई सेवा जन संघर्ष समिति अखंड धरना स्थल पहुंच कर बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारम्भ किए जाने की मांग का समर्थन किया। छाया वर्मा ने कहा कि निजी और सार्वजनिक तौर पर बिलासपुर की जनता के साथ हूं। बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बिलासपुर से देश के महानगरों के लिए हवाई सेवा की उड़ान जरूरी है । इस दौरान सर्व नागरिक संघर्ष समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने तर्क के साथ बिलासपुर के लिए हवाई सेवा के पक्ष में बातों को सिलसिलेवार पेश किया।
 
              बिलासपुर से हवाई सेवा की मांग को लेकर सर्व नागरिक संघर्ष समिति ने 210 वें दिन भी अखंड धरना प्रदर्शन किया। अखंड धरना प्रदर्शन को समर्थन देने कांग्रेसी नेत्री राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी पहुंची। इस दौरान जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने महापौर रामशरण यादव और जिला कांग्रेस समिति के शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी की अगुवाई में बिलासपुर से हवाई सुविधा की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र भी छाया वर्मा को दिया गया। 
 
        सर्व नागरिक संघर्ष समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने छाया वर्मा के सामने बिलासपुर से हवाई सुविधा को लेकर  किए जा रहे  के  औचित्य को  पेश किया। सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर से कम से कम 8 उड़ानें कोरोना काल के पहले तक रोज हुआ करती थी। रोजाना करीब 14 लोग हवाई यात्रा कर रहे थे। इनमें से 50 प्रतिशत यात्रियों की संख्या बिलासपुर संभाग से थी।
 
         सुदीप ने कहा हमें अच्छी तरह से मालूम है रायपुर से दिल्ली पहुंचने में हवाई सेवा में  डेढ़ घंटे लगते हैं। जबकि बिलासपुर संभाग के यात्रियों को रायपुर पहुंचने में ही कम से कम 2 से 3 घंटा लग जाते है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय की बर्बादी भी होती है। 
 
                               हवाई सुविधा नहीं होने से बिलासपुर के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। व्यापार, शिक्षा और अन्य विकास की गतिविधियों से पिछले बीस सालों में बिलासपुर बहुत पिछड़ चुका है। यद्यपि यहां कई केन्द्रीय संस्थान है। बावजूद इसके सोची समझी रणनीति के तहत बिलासपुर को हवाई सेवा सुविधा से दूर रखा गया। जबकि देश के कई ऐसे एअरपोर्ट हैं…जहां कि आबादी या तो विबालसपुर से आधा है या फिर बराबर लेकिन वहां बड़े महानगरों के लिए उडान है।
 
             यद्यपि भूपेश सरकार ने चकरभाटा एयरपोर्ट के विकास के लिए 27 करोड़ दिए है।  निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। रनवे के लिए जमीन की जरूरत है। लेकिन जमीन सेना के पास है। यह जमीन दस साल पहले राज्य ने ही सेना को दिया था। लेकिन जमीन का प्रयोग अभी तक नहीं किया गया है। अब सेना से जमीन मिलने के बाद ही आगे का काम होगा। हमें उम्मीद है कि सांसद छाया वर्मा बिलासपुर की मांग को दिल्ली में रखेंगी। सुपीप ने बताया कि सीएम ने केन्द्र जमीन के लिए पत्र लिखा है। लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया। 
 
         राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि बिलासपुर जनता की मांग का समर्थन करती हूं। हमे मालूम है की भूपेश सरकार लगातार बिलासपुर की जनता के साथ खड़ी है। निजी औयर सार्वजनिक स्तर पर हवाई सेवा संघर्ष समिति के साथ खड़ी हु। लोकसभा सत्र जब चालू होगा इसके पहले हवाई सेवा संघर्ष समिति के कोई दो सदस्य दिल्ली आए। प्रतिनिधि मंडल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री के पास जाउंगी। मंत्री के सामने बिलासपुर को हवाई सेवा की सुविधा दिए जाने की मांग को  पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। सांसद  वर्मा ने कहा बिलासपुर की हवाई सेवा की मांग को सदन में भी रखेंगी।
 
                  इस दौरान मेयर रामशरण यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय के अगुवाई में नागरिक संघर्ष समिति के सदस्यों ने छाया वर्मा को मांग पत्र दिया। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह, समीर अहमद, पंकज सिंह, अरूण चौहान,  संतकुमार नेताम, बद्री यादव, सीमा पाण्डेय,महेश दुबे ऊर्फ टाटा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
close