सांसद साव ने की 2 केन्द्रीय विद्यालय की मांग..शिक्षा मंत्री और रेल मंत्री को लिखा पत्र..पढें..क्या बताया कारण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सांसद अरुण साव ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और  रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने  रेल  कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक  नवीन केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की है। जबकि गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए एक पृथक केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने कुलपति को केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने को कहा है।
 
                      सांसद अरूण साव ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरीयाल और रेलमंत्री पीयुष गोयल को पत्र लिख बिलासपुर में केन्द्रीय विद्यालय की मांगे की हैष। पत्र में सांसद साव ने कहा है कि रेलवे परिक्षेत्र तोरवा में संचालित वर्तमान् केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना 1986 में हुई थी। तब शहर में रेलवे का डिविजनल कार्यालय हुआ करता था।
 
                  वर्तमान्  में न्यायधानी  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय है। लिहाजा रेल कर्मियों की संख्या बढ़ गयी है। जाहिर सी बात है कि रेल कर्मियों के बच्चों के लिए एक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय खोलने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसलिए जोनल मुख्यालय में एक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना बहुत जरूरी है।
 
            एक अन्य पत्र में साव ने लिखा ह कि देश के अधिकांश केन्द्रीय विश्वविद्यालयों का अपना अलग केन्द्रीय विद्यालय संचालित है। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के साथ ऐसा नहीं है। इसके लिए एक पृथक केन्द्रीय विद्यालय खुलना बहुत जरूरी है। साव ने कुलपति को केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।
close