सांसद साव मनाएंगे मां के दरबार में जन्मदिन..बद्रीधर दीवान से लिया आशीर्वाद..नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सांसद अरुण साव बुधवार को महामाया के दरबार में मत्था टेककर 52 वां जन्मदिन बनाएंगे। माता से आशीर्वाद लेने के बाद अरूण साव सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन करेंगे।
 
                    निज सचिव कन्हैया वैष्णव ने बताया कि सांसद अरूण साव बुधवार की सबुह 9 बजे नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय आवास से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। करीब दस बजे रतनपुर पहुंच कर माँ महामाया के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। अपने जन्मदिन प्रदेश और देश समेत जिले की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगेग।
 
            कन्हैया ने बताया कि सांसद अरूण साव सुबह 10.15 बजे सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर में सांस्कृतिक भवन भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने शासकीय आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं और  जन सामान्य से भेंट करेंगे।
 
             जनसामान्य से मुलाकात के बाद अरूण साव दोपहर. 2 बजे मुंगेली के लिए रवाना होंगे।  दोपहर तीन बजे  से शाम 5 बजे  तक भाजपा कार्यकर्ताओं और जन सामान्य से  मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे सेशासकीय आवास में आमजनों से बातचीत करेंगे।
 
              सांसद अरूण साव अपने 52 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष  बद्रीधर दीवान के जूना बिलासपुर स्थित आवास पहुंचे। चरण स्पर्ष कर आशीर्वाद लिया। इस सांसद ने बद्रीधर दीवान से मार्गदर्शन भी लिया। सांसद ने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष से भी घर पहुंचर आशीर्वाद लिया। साथ ही कई अहम मुद्दों को लेकर बातचीत भी की।
close