मेरा बिलासपुर

MP Tourism: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है Indore, आसपास मौजूद है ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Tourism : इंदौर मालवा का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत शहर में से एक हैं। इन दिनों इंदौर पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने और इंदौरी जायके का स्वाद उठाने के लिए आते हैं। अगर आप भी इंदौर आने का प्लान बना रहे हैं या फिर आने वाले हैं तो इंदौर घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह में से एक हैं।

यहां आपको प्राकृतिक सौन्दर्य का लुफ्त उठाने के साथ साथ कई धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करने का मौका मिल जाएगा। इंदौर को मध्‍यप्रदेश का दिल कहा जाता है। आज हैं आपको खूबसूरत इंदौर शहर की सैर पर ले जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इंदौर की चमचमाती नदियां, शांत झीलें और बुलंद पठार के साथ कई जगहों के मनोरम दृश्‍य के बारे में सब कुछ –

इंदौर अद्भूत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। यहां की ऐतिहासिक स्मारकों की सुंदर वास्तुकला और महिमा देखने लायक हैं। इसके अलावा खान और सरस्‍वती का संगम भी काफी प्रचलित हैं। इन दिनों इंदौर पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। यहां घूमने के लिए आपको कई जगह मिल जाती हैं। जहां के नजारें आपका मन मोह लेंगे। पर्यटन की दृष्टि से इंदौर में संरचनात्‍मक, सांस्‍कृतिक और सामाजिक जीवन में जीवंतता देखने का मिलती है।

इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर हैं। यहां का इतिहास भी बेहद प्रसिद्ध हैं। अब तक इंदौर के इतिहास को संजो कर रखा गया है। इसकी झलक स्मारकों में देखने को मिलती हैं। 18वीं सदी में इस शहर में एक मंदिर बनाया गया था जो इंद्रेश्नवर भगवान को समर्पित हैं। इस मंदिर के देवता पर ही शहर का नाम रखा गया है।

जस्टिस थोट्टाथिल होंगे छग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

आपको बता दे, राव नंदलाल चौधरी ने इस शहर को खोजा था। इस शहर पर कई महान राजवंशों और शासकों का रुतबा रहा है। इतिहास के पन्नों पर भी इसका जिक्र किया गया है। खास बात ये हैं कि होलकर वंश के शासकों ने इंदौर को एक अलग पहचान दी है। यहां स्‍मारकों और स्‍थलों की सुंदरता शहर को खास बना देती है। शहर का रजवाड़ा महल आज भी इस आधुनिक युग में भी भव्‍यता से इतिहास की गवाही देता नजर आता हैं।

आज भी स्‍मारकों में फ्रेंच, मुगल और मराठा वास्‍तुकला की सुंदरता देखने को मिलती हैं। ये पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। शहर में ना सिर्फ अतीत को संजोकर रखा हुआ है बल्कि इंदौर के इतिहास और सुंदरता को देखने के लिए आज भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आज भी लोग यहां के इतिहास को जानने में रुचि दिखाते हैं। शहर का रखरखाव वाकई में दिल जीत लेता है।

Indore के आसपास के पर्यटन स्‍थल –

अगर आप इंदौर आए हुए है तो आप आसपास के इन पर्यटन स्थलों की सैर करने जा सकते हैं। यहां के मनोरम दृश्य आपका दिल जीत लेंगे। सभी स्‍थलों का सुंदर विलय इंदौर में देखने का मिलता है। यहाँ कई सौंदर्य महलों, शानदार स्‍मारकों और मनमोहक धार्मिक स्थल मौजूद हैं। ये शहर खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। आपको यहां रजवाड़ा मार्केट, एक शानदार महल, कांच का मंदिर, एक तेजस्‍वी ग्‍लास मंदिर, बीजासेन टेकरी के साथ कई जगहें हैं जहां घूमने का मौका मिलता हैं।

इसके अलावा आप यहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो लालबाग पैलेस, पाटलपानी झरना, मेघदूत उपवन, गांधी हॉल, का दीदार कर सकते हैं। वहीं इंदौर के पास बना गुलावत लोटस वेली इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां जरूर घुमने के लिए जाए।

मुख्यमंत्री का एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास

साथ ही यहां और भी कई जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। अगर आपको धार्मिक स्थलों पर जाना हैं तो आप, बिजासन मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, रणजीत हनुमान, कालका धाम, खजराना गणेश आदि जगह जा सकते हैं। वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप पातालपानी, तिंछा फॉल, जाम गेट, गुलावत लोटस वेली, जा सकते हैं।

वहीं खाने पीने के लिए आप इंदौर के सराफा बाजार, मेघदूत गार्डन चौपाटी, 56 बाजार, 57 दुकान चौपाटी पर जा सकते हैं। इंदौर में अन्‍य प्रमुख आकर्षण भी है जहां पर्यटक भ्रमण कर सकते है। वहीं इंदौर में आपको विभिन्‍न संपन्‍न पारंपरिक शिल्‍प उद्योगों में हाथ ब्‍लॉक छपाई, टाई एंड डाई या बंधेज, बाटिक, जूट उद्योग और जरी का काम देखने के लिए मिल जाता हैं।


Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker