MP UPDATE : 16 बागी विधायकों ने स्पीकर से किया इस्तीफा मंजूर करने का अनुरोध

Shri Mi
2 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,

भोपाल।मध्यप्रदेश में अपने पद से त्यागपत्र दे चुके सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के 16 बागी विधायकों ने आज विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनके त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
पिछले कई दिनों से बंगलूर में डेरा डाले इन विधायकों ने अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा है कि वे राज्य में ‘खराब कानून व्यवस्था एवं अनिश्चितता के वातावरण’ के कारण स्वयं प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर उनसे (अध्यक्ष से) मिल नहीं पा रहे हैं। इसके मद्देनजर विधायकों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उन्होंने जिस तरह से कल छह विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार किए हैं, उसी तरह उनके भी त्यागपत्र स्वीकार किए जाएं।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इन विधायकों में जसपाल सिंह जज्जी, बृजेंद्र सिंह यादव, रणवीर सिंह जाटव, कमलेश जाटव, गिर्राज दंडोतिया, मनोज चौधरी, आेपीएस भदोरिया, रक्षा संतराम सरौनिया,सुरेश धाकड़, राज्यवर्धन सिंह, बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, जसवंत सिंह जाटव, मुन्नालाल गोयल, रघुराज सिंह कंसाना और ऐदल सिंह कंसाना शामिल हैं। इन विधायकों के ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं।

इन विधायकों के त्यागपत्र दस मार्च को भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष को सौंपे थे। इस तरह के विधायकों की संख्या 22 थी, जिनमें से कल छह के त्यागपत्र अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिए हैं। इन विधायकों में से अधिकांश श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं और श्री सिंधिया हाल ही में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वे प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी भी हैं।दूसरी ओर कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने इस विधायकों को बंगलूर में बंधक बनाकर रखा हुआ है और उनसे किसी प्रकार का संपर्क भी नहीं होने दिया जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close