MP:6 IPS अफसरों के तबादले,देखे सूची

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।राज्य शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के छह अफसरों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी की गई नई पदस्थापना सूची के अनुसार मुकेश जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल भोपाल,रवि कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल, साजिद फरीद शापू अध्ययन अवकाश से वापस आने पर पुलिस महानिरिक्षक विसबल मुख्यालय भोपाल,विवेक राज सिंह पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर एवं उपनिदेशक जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर के अतिरिक्त प्रभार से पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी से पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए,प्रशांत खरे पुलिस अधीक्षक जिला भिंड से सेनानी 7वी वाहिनी विसबल भोपाल पूर्व में आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए, विनीत खन्ना पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर से पूर्व आदेश में सेनानी 18 वीं वाहिनी विसबल जिला शिवपुरी के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए यथावत पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close