धान खरीदी पर रार – कांग्रेस का पलटवार..M.S.P. पर धान बेचने वाले बीजेपी नेताओं की लिस्ट चर्चा में

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के भुगतान को लेकर भाजपा नेताओं ने जब सवाल उठाए, तो कांग्रेस ने सियासी पलटवार कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत 50 से अधिक नेताओं के खाते जारी कर दिए हैं, जिसमें बताया गया है कि किस नेता ने कितना धान बेचा और उसके एवज में कितना भुगतान प्राप्त किया है। राज्य में धान खरीदी शुरु होने के बाद से लेकर अब तक इस मुद्दे को लेकर सियासी खींचतान जारी है। इस बीच अलग-अलग दौर में कई तरह के मुद्दों पर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप होते रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अब जबकि धान खरीदी अंतिम दाैर में है,भाजपा नेताओं ने आरोप लगाना शुरु किया है कि किसानों को धान बेचने की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। भाजपा नेताओं को जवाब देने के लिए कांग्रेस ने तीन पेज की एक सूची जारी कर दी है जिसमें बताया गया है कि किस भाजपा नेता के पास कितनी जमीन है, धान का रकबा कितना और उन्होंने कितनी मात्रा में धान बेचकर कितनी राशि हासिल की है।

भाजपा नेताओं के धान खरीदी के आंकड़े जारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इससे भाजपा नेताओं को आपत्ति क्यों होनी चाहिए। यह कोई अपराधियों की सूची तो नहीं है। बैंकों के बकायेदारों की सूची भी नहीं है। धान बेचे हैं, उन्हें पैसा मिला है, उसकी सूची है।सूची में कई नेताओं के नाम सांसद संतोष पांडेय विजय बघेल गोमती साय नंदकुमार साय राम प्रताप सिंह विजयशंकर पटनायक रामसेवक पैकरा रणविजय सिंह जुदेव पुन्नुलाल मोहले डमरुधर पुजारी रजनीश सिंह कमलभान सिंह पूर्व सांसद के साथ कई पूर्व विधायकों के नाम भी शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close