मुणत ने कहा..भाजपा नेता..जनता के बीच बैठें.. सुने..पीएम की मन की बात..सोशल पेज से जुड़ें

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला कार्यसमिति की बैठक 26 नवम्बर 2021 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक को प्रभारी पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मुणत ने किया। उन्होने बताया कि 13 नवम्बर को सम्पन्न प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार जिले में संगठनात्मक कार्य किया जाना है। 1 से 5 दिसम्बर तक जिले का संगठनात्मक सत्यापन किया जाएगा।
 
          जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। पूर्व मंत्री राजेश मुणत ने सभी नेताओं  और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुणत ने बताया कि 5  से 10 दिसम्बर तक विधानसभावार शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 15 से 25 दिसम्बर तक जिले के कार्यकर्ताओं का 15 विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।  सशक्त मंडल/पन्ना प्रमुख योजना अंतर्गत 25 दिसम्बर तक सक्रिय बूथ समिति का गठन के अलावा 6 अप्रैल 2022 तक पन्ना प्रमुखों का गठन किया जाना है। इस दौरान मुणत जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया में भाजपा छत्तीसगढ़ पेज से जुड़े।
 
             मुणत ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को प्रदेश के सातों मोर्चा की संयुक्त कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन 25 दिसम्बर 2021 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।प्रत्येक माह के अंतिम रविवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि किसी ने किसी बूथ स्तर पर जनता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनेंगे। आजादी की 75वीं वर्ष गांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की जिले में योजना बनाये।
 
              पूर्व मंत्री ने संगठनात्मक कार्यों को तेज करने के साथ नियुक्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने भी बैठक को संबोधित किया। साथ ही विधानसभावार बैठक लेने वाले नेताओं की जानकारी दी।  बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिला बैठक प्रभारी पूर्व मंत्री राजेश मुणत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डये, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, लवकुश कश्यप, राजेश त्रिवेदी उपस्थित थे एवं बैठक में अपेक्षित मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
TAGGED: , , ,
close