निगम में समय पर नहीं हो पा पही सम्पत्ति कर वसूली, महापौर-आयुक्त ने जताई नाराजगी, कम्पनी को रोज रिपोर्ट देने कहा

nigam sampattiबिलासपुर । नगर निगम ने सम्पत्ति कर वसूली का काम एक कंपनी को दिया है। लेकिन वसूली लक्ष्य के अनुसार नहीं हो पा रही है। निगम महापौर किशोर राय और आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने इस पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को कम्पनी को साथ निगम के राजस्व अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्होने कम्पनी को समय पर वसूली करने और निगम उपायुक्त को रोजाना रिपोर्ट करने कहा है।

Join WhatsApp Group Join Now

महापौर, आयुक्त की ओर से  संयुक्त रूप से सम्पत्तिकर वसूली की बैठक ली गई। सर्वप्रथम सम्पत्तिकर की वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने के कारण नाराजगी जाहिर की गई एवं एक माह के भीतर एग्रीमेंट अनुसार लक्ष्य पूरा करने के निर्देश स्पेरौ साफ्टेक कंपनी को दिये गये। बैठक में स्पेरो कंपनी को वार्ड क्रमांक 1 से 59 तक के सभी वार्डो में टी.सी. नियुक्त कर वसूली कराने के निर्देश दिये गये।  तत्पश्चात माह में सम्पत्तिकर वसूली हेतु सभी वार्डो में टी.सी. बैठाकर वसूली करने के निर्देश दिये गये एवं नये भवनों का कर निर्धारण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही  प्रतिदिन किये गये वसूली की जानकारी उपायुक्त  मिथलेश अवस्थी के माध्यम से  महापौर एवं आयुक्त  को देने के निर्देश दिये गये।

नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है, इस हेतु यूजर चार्ज वसूल करने के लिए पूर्व में निर्देश दिये गये थे। लेकिन लक्ष्य से कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा वसूली में लक्ष्य अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश दिये गये। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने की स्थिति में एग्रीमेंट के शर्त अनुसार कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी गई । साथ ही  स्पेरौ कंपनी के बिलासपुर प्रमुख  सुमित सिन्हा को प्रत्येक सप्ताह उपायुक्त  मिथलेश अवस्थी को वसूली के संदर्भ में जानकारी देने के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में उपायुक्त  मिथलेश अवस्थी, श्रीमती जागृति साहू, राजस्व अधिकारी  विनोद शर्मा, सहा. राजस्व अधिकारी  संतोष जायसवाल, राजस्व निरीक्षक  वेदप्रकाश जायसवाल, श्रीमती रूपा सोनी, श्रीमती शकुन्तला कोसले,  अवनीश केसरी एवं राची हेड आफीस से आये स्पैरों कंपनी के अधिकारी  राहुल सिन्हा, रायपुर से  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं बिलासपुर के समस्त टी.सी. उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close